ब्रेकिंग न्यूज़ : अहमदाबाद से लंदन का विमान दुर्घटनाग्रस्त, 242 लोग सवार थे, इनमे गुजरात के पूर्व सीएम विजय रूपानी भी

अहमदाबाद विमान दुर्घटना: नवीनतम अपडेट

(12 जून 2025, 2:43

अहमदाबाद, 12 जून।

गुजरात के अहमदाबाद में गुरुवार दोपहर एक भीषण विमान हादसा हुआ, जिसमें एयर इंडिया की लंदन-बाउंड फ्लाइट AI171, बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर, टेकऑफ के तुरंत बाद मेघानी नगर क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस विमान में 230 यात्री और चालक दल के 12 सदस्य सवार थे, जिनमें गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी शामिल थे। विजय रूपानी इस समय किस स्थिति में है इसकी आधिकारिक पुष्टि होनी है। यात्रियों की सूची जारी की गई है। उसमें 12 नम्बर पर विजय रूपानी का नाम है।काफी यात्री घायल भी हैं।
हादसा दोपहर करीब 1:00 से 2:00 बजे के बीच हुआ, जब विमान ने सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरी थी। प्रारंभिक रिपोर्ट्स के अनुसार, विमान ने टेकऑफ के कुछ सेकंड बाद मेघानी नगर में हवाई अड्डे की दीवार से टकराकर एक आवासीय क्षेत्र में गिर गया, जिसके बाद जोरदार धमाका हुआ और घना काला धुआं आसमान में फैल गया। यह डॉक्टरों के आवासीय परिसर पर गिरा। इसमे दर्जन भर डॉक्टर घायल होने की खबर है।
बचाव कार्य और आपातकालीन प्रतिक्रिया:
हादसे की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड, पुलिस, और आपातकालीन सेवाएं तुरंत मौके पर पहुंचीं। हवाई अड्डे की ओर जाने वाले सभी रास्तों को बंद कर दिया गया है ताकि बचाव कार्य सुचारू रूप से हो सके। गुजरात पुलिस नियंत्रण कक्ष ने दुर्घटना की पुष्टि की है, और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के मुख्यमंत्री, गृह मंत्री और पुलिस आयुक्त से बात कर हर संभव सहायता का आश्वासन दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से बात की है। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री  राव मोहन नायडू घटनास्थल के लिए रवाना हो गए है।
हादसे का विवरण:
फ्लाइटराडार24 के अनुसार, विमान का अंतिम सिग्नल टेकऑफ के कुछ सेकंड बाद 08:08:51 UTC पर प्राप्त हुआ था। विमान के कप्तान सुमित सभरवाल, जिनके पास 8200 घंटे का उड़ान अनुभव था, और सह-पायलट, जिनके पास 1100 घंटे का अनुभव था, ने टेकऑफ के बाद मेडे कॉल जारी किया, लेकिन इसके बाद कोई जवाब नहीं मिला।

हालिया स्थिति:
फिलहाल, हताहतों की संख्या या यात्रियों की स्थिति के बारे में  242 यात्रियों की बात कही गई है। इनमे 12 क्रू मेंबर थे। इनमे 169 भारतीय, 53 ब्रिटिश नागरिक एक कनाडा, एक पुर्तगाल के नागरिक बताए गए हैं। कुछ लोग घायल भी हैं। एयर इंडिया ने अपने बयान में कहा, “फ्लाइट AI171, जो अहमदाबाद से लंदन गैटविक जा रही थी, आज 12 जून 2025 को एक हादसे का शिकार हुई। हम विवरण की जांच कर रहे हैं और जल्द ही और जानकारी साझा करेंगे।”

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसे के बाद चारों ओर चीख-पुकार मच गई, और धुएं का गुबार कई किलोमीटर तक दिखाई दिया। सोशल मीडिया पर साझा किए गए वीडियो में दुर्घटना स्थल से घना धुआं और मलबा दिखाई दे रहा है। स्थानीय प्रशासन ने क्षेत्र को सील कर दिया है, और बचाव कार्य जोरों पर हैं।
जांच और अगले कदम:
हादसे की जांच शुरू हो गई है, लेकिन विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। विशेषज्ञों का कहना है कि तकनीकी खराबी, पायलट त्रुटि, या बाहरी कारकों की जांच की जाएगी। केंद्र और राज्य सरकारें स्थिति पर नजर रख रही हैं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *