नोएडा खबर

खबर सच के साथ

यूपी जोड़ो यात्रा में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के साथ शामिल रहे पुरुषोत्तम नागर

1 min read

मुजफ्फरनगर/नोएडा, 22 दिसम्बर।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय के नेेेतृत्व में जारी यू पी जोड़ो यात्रा में लगातार तीसरे दिन मुज्जफरनगर की पुरकाजी विधान सभा में प्रदेश सचिव पुरुषोत्तम नागर ने कार्यकर्ताओं के साथ पदयात्रा में हिस्सा लिया ।
प्रदेश सचिव और एआईसीसी सदस्य पुरुषोत्तम नागर ने कहा की किसानों , नवजवानों, पिछड़ों,अल्पसंख्यक , बेरोजगारों और महिलाओं को जोड़ने का कार्य इस यात्रा के माध्यम से हो रहा है ।आज पश्चिम मै किसानों की दशा किसी से छुपी नहीं है ।आगामी 2024 चुनाव मै जनता कांग्रेस से जुड़ने का कार्य करेगी और भाजपा को उखाड़ फेंकने का कार्य होगा ।
यात्रा मै प्रदेश उपाध्यक्ष ,प्रदेश सचिव पुरुषोत्तम नागर,प्रदेश प्रवक्ता अनिल यादव,पवन शर्मा ,गौरव भाटी , युगांश राणा, आमिर रजा,प्रताप, उदयवीर यादव,शबी खान,अजय धामा ,आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे ।

 9,606 total views,  2 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published.

साहित्य-संस्कृति

चर्चित खबरें

You may have missed

Copyright © Noidakhabar.com | All Rights Reserved. | Design by Brain Code Infotech.