मेटा ने लॉन्च किए पेड सब्सक्रिप्शन प्लान: अब इंस्टाग्राम, फेसबुक और वॉट्सऐप यूज करने के लिए भी लगेंगे पैसे
अलर्ट न्यूज: आंधी-तूफान और वज्रपात का खतरा ! गौतमबुद्धनगर में 29 मई को सबसे ज्यादा असर, दामिनी और सचेत ऐप डाउनलोड कर लें
स्पेशल स्टोरी: नोएडा प्राधिकरण की सुस्ती से मानसून बन सकता है खतरा: सड़कें गड्ढों से भरी, नाले अब भी गंदगी से लबालब
गौतमबुद्धनगर में आरडब्ल्यूए और ग्रुप हाउसिंग सोसायटियों में सोलर रूफटॉप अनिवार्य, मिलेगा 90 लाख तक अनुदान
यूपी में वर्टिकल व्यवस्था और शीर्ष प्रबंधन की मनमानी से प्रदेश की बिजली व्यवस्था ध्वस्त — जनता त्राहि-त्राहि कर रही है-शैलेन्द्र दुबे

ग्रेटर नोएडा: बिसरख थाना पुलिस और टप्पेबाज बदमाश के बीच मुठभेड़, अंतर्राज्यीय अपराधी अजय उर्फ टिंकू घायल

ग्रेटर नोएडा। नोएडा खबर डॉट कॉम)
थाना बिसरख पुलिस और एक कुख्यात टप्पेबाज बदमाश के बीच गुरुवार की रात को चिपियाना बुजुर्ग टी-प्वाइंट पर जोरदार मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में बदमाश अजय उर्फ टिंकू, जो एक अंतर्राज्यीय अपराधी है, गोली लगने से घायल हो गया और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने उसके कब्जे से अवैध हथियार, चोरी की मोटरसाइकिल और नकदी बरामद की है।

पुलिस के अनुसार गुरुवार रात्रि को चिपियाना बुजुर्ग टी-प्वाइंट पर वाहन चेकिंग के दौरान एक मोटरसाइकिल सवार संदिग्ध व्यक्ति को रुकने का इशारा किया गया। लेकिन उसने तेजी से बाइक मोड़कर भागने की कोशिश की। पुलिस टीम ने पीछा किया तो बदमाश ने मोटरसाइकिल को एक कंपनी के पीछे की ओर मोड़ लिया। दूसरी पुलिस टीम को सामने आता देख बदमाश ने हड़बड़ाहट में मोटरसाइकिल अनियंत्रित कर दी, जिससे वह गिर गया। खुद को घिरता देख बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया।

घायल बदमाश की पहचान अजय उर्फ टिंकू पुत्र रामनिवास, निवासी मौहल्ला बाल्मिकी, कस्बा व थाना भुना, फतेहाबाद (हरियाणा) के रूप में हुई। पुलिस ने उसके कब्जे से एक तमंचा, एक खोखा कारतूस, एक जिंदा कारतूस (.315 बोर), बिना नंबर प्लेट की चोरी की मोटरसाइकिल और 5000 रुपये नकद बरामद किए।

घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है, और उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पूछताछ में खुलासा: 10 लाख की ठगी का मामला
पूछताछ में अजय उर्फ टिंकू ने बताया कि उसने अपने साथियों लोकेश मिश्रा, पवन कुमार और संजीव कुमार के साथ मिलकर 1 जुलाई 2025 को थाना बिसरख क्षेत्र के चेरी काउंटी पेट्रोल पंप के पास एक व्यक्ति से 10 लाख रुपये की ठगी की थी। इस मामले में थाना बिसरख में मुकदमा दर्ज किया गया था, और उसके तीनों साथियों को 5 जुलाई 2025 को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। अजय उर्फ टिंकू फरार चल रहा था।
अंतर्राज्यीय अपराधी का आपराधिक इतिहास:
अजय उर्फ टिंकू एक कुख्यात अंतर्राज्यीय अपराधी है, जिसके खिलाफ हरियाणा में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें मारपीट, दंगा, अवैध हथियार रखने और डकैती जैसे संगीन अपराध शामिल हैं। इसके अलावा, थाना बिसरख में भी उसके खिलाफ ठगी का एक मामला दर्ज है। उसका आपराधिक इतिहास निम्नलिखित है:मु.अ.सं. 056/2012, धारा 148/149/323 भादवि, थाना सिटी फतेहाबाद, हरियाणा
मु.अ.सं. 133/2019, धारा 147/148/149/427 भादवि, थाना सिटी फतेहाबाद, हरियाणा
मु.अ.सं. 283/2019, धारा 25 आर्म्स एक्ट, थाना सिटी फतेहाबाद, हरियाणा
मु.अ.सं. 038/2024, धारा 392/201/120बी भादवि, थाना सिटी फतेहाबाद, हरियाणा
मु.अ.सं. 470/2025, धारा 316(2)/317(2) बीएनएस, थाना बिसरख, गौतमबुद्धनगर

पुलिस की सतर्कता से अपराधियों में खौफ
इस मुठभेड़ से क्षेत्र में अपराधियों के बीच खौफ का माहौल है। पुलिस उपायुक्त (जोन द्वितीय) शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि गौतमबुद्धनगर पुलिस अपराधियों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इस घटना से इलाके में सुरक्षा के प्रति लोगों का भरोसा बढ़ा है। पुलिस बदमाश के आपराधिक नेटवर्क की गहन जांच कर रही है, ताकि अन्य संलिप्त अपराधियों को भी पकड़ा जा सके।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *