नोएडा, 15 अप्रैल।
थाना फेस 2 नोएडा पुलिस ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने वाले सौतेले पिता को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के आधिकारिक सूत्रों के अनुसार थाना फेस 2 पुलिस द्वारा लोकल इंटेलिजेंस एवं गोपनीय सूचना के आधार पर कार्यवाही करते हुये नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने वाले सौतेले पिता तोताराम पुत्र नत्थुलाल को सेक्टर 81 मेट्रो स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया गया है।
थाना फेस 2 पर महिला ने लिखित शिकायत दी कि अभियुक्त सौतेला पिता द्वारा वादिया की नाबलिग पुत्री उम्र 13 वर्ष के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है जिसके सम्बन्ध में थाना फेस 2 पर दिनांक 15.04.2024 को अभियोग पंजीकृत किया गया।
अभियुक्त का विवरणः
तोताराम उम्र 33 वर्ष पुत्र नत्थूलाल निवासी जरगवाँ थाना रामघाट जनपद बुलन्दशहर हालपता शिवशक्ति एन्कलेव सेक्टर 81 थाना फेस-2 गौतमबुद्धनगर