मेटा ने लॉन्च किए पेड सब्सक्रिप्शन प्लान: अब इंस्टाग्राम, फेसबुक और वॉट्सऐप यूज करने के लिए भी लगेंगे पैसे
अलर्ट न्यूज: आंधी-तूफान और वज्रपात का खतरा ! गौतमबुद्धनगर में 29 मई को सबसे ज्यादा असर, दामिनी और सचेत ऐप डाउनलोड कर लें
स्पेशल स्टोरी: नोएडा प्राधिकरण की सुस्ती से मानसून बन सकता है खतरा: सड़कें गड्ढों से भरी, नाले अब भी गंदगी से लबालब
गौतमबुद्धनगर में आरडब्ल्यूए और ग्रुप हाउसिंग सोसायटियों में सोलर रूफटॉप अनिवार्य, मिलेगा 90 लाख तक अनुदान
यूपी में वर्टिकल व्यवस्था और शीर्ष प्रबंधन की मनमानी से प्रदेश की बिजली व्यवस्था ध्वस्त — जनता त्राहि-त्राहि कर रही है-शैलेन्द्र दुबे

ब्रेकिंग न्यूज: नोएडा हिंसा में पाकिस्तान कनेक्शन का खुलासा, पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह का बड़ा बयान

नोएडा,(नोएडा खबर डॉट कॉम)
गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने नोएडा में 13 अप्रैल को हुए श्रमिक आंदोलन से जुड़ी हिंसा के पीछे पाकिस्तान का कनेक्शन सामने आने का खुलासा किया है। उन्होंने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि दो सोशल मीडिया (X) हैंडल पाकिस्तान से संचालित हो रहे थे, जो फर्जी ट्वीट और अफवाहों के जरिए माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रहे थे।
पुलिस कमिश्नर ने कहा कि 13 अप्रैल को श्रमिकों के विरोध प्रदर्शन के दौरान शुरू हुआ बवाल पुलिस ने नियंत्रित कर लिया था। लेकिन दोपहर में शांति होने के बाद इन दो पाकिस्तानी हैंडलों ने सोशल मीडिया पर झूठा नैरेटिव फैलाया। इनमें पुलिस फायरिंग में मजदूरों की मौत जैसी फर्जी खबरें वायरल की गईं, जिससे वापस लौट रहे श्रमिक भड़क उठे और स्थिति फिर बिगड़ गई।जांच के दौरान X प्लेटफॉर्म से मिली जानकारी में दोनों हैंडलों की इंटरनेट कनेक्टिविटी और आईपी एड्रेस पाकिस्तान से जुड़े पाए गए। ये हैंडल वीपीएन का इस्तेमाल भी कर रहे थे। थाना सेक्टर-20 में इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है और जांच जारी है।
नोएडा में दो दिन से शांति, श्रमिक खुशी से काम पर लौटे
लक्ष्मी सिंह ने बताया कि पिछले दो दिनों से नोएडा में पूरी तरह शांतिपूर्ण माहौल है। पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए फ्लैग मार्च निकाला। सभी इंडस्ट्रियल यूनिटों में एक से तीन शिफ्टों में श्रमिकों ने शांतिपूर्वक काम किया।उत्तर प्रदेश सरकार ने श्रमिकों की मांगों को ध्यान में रखते हुए न्यूनतम वेतन में वृद्धि की और एक वेज बोर्ड गठित करने की घोषणा की थी। इस फैसले से श्रमिकों में संतोष की भावना देखी गई और वे खुशी से काम पर लौट आए हैं।
पुलिस कमिश्नर की अपील
पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने गौतमबुद्ध नगर के श्रमिकों और आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी उकसावे या अफवाह में न आएं। ऐसी कोई भी घटना या संदिग्ध पोस्ट तुरंत पुलिस के संज्ञान में लाएं। उन्होंने कहा कि नोएडा शांतिप्रिय जिला रहा है, यहां उद्योग-धंधे और जनजीवन सामान्य रूप से चलते रहे हैं। शांति बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें।यह खुलासा नोएडा हिंसा को एक सुनियोजित साजिश के रूप में उजागर करता है, जिसमें श्रमिकों के वैध मुद्दे को हाईजैक कर अशांति फैलाने की कोशिश की गई। पुलिस ने मामले की गहन जांच जारी रखी है और अतिरिक्त कार्रवाई की तैयारी में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *