गौतमबुद्ध नगर: अब घर बैठे ऑनलाइन मिलेगी खतौनी की प्रमाणित प्रति 15 रुपये में 24×7 उपलब्ध, तहसील-सीएससी जाने की जरूरत खत्म
खास खबर: नाबालिग द्वारा वाहन चलाने पर सख्त कार्रवाई: मालिक/अभिभावक पर 25,000 रुपये जुर्माना, RC रद्द और 25 वर्ष तक लाइसेंस पर बैन
मेटा ने लॉन्च किए पेड सब्सक्रिप्शन प्लान: अब इंस्टाग्राम, फेसबुक और वॉट्सऐप यूज करने के लिए भी लगेंगे पैसे
अलर्ट न्यूज: आंधी-तूफान और वज्रपात का खतरा ! गौतमबुद्धनगर में 29 मई को सबसे ज्यादा असर, दामिनी और सचेत ऐप डाउनलोड कर लें
स्पेशल स्टोरी: नोएडा प्राधिकरण की सुस्ती से मानसून बन सकता है खतरा: सड़कें गड्ढों से भरी, नाले अब भी गंदगी से लबालब

गौतमबुद्ध नगर: अब घर बैठे ऑनलाइन मिलेगी खतौनी की प्रमाणित प्रति 15 रुपये में 24×7 उपलब्ध, तहसील-सीएससी जाने की जरूरत खत्म

नोएडा/गौतमबुद्धनगर। लोकसत्य।
गौतमबुद्धनगर जिले के सभी भूमिधारकों और आम नागरिकों के लिए राहत भरी खबर है। अब खतौनी (भूमि अभिलेख) की प्रमाणित प्रति घर बैठे ऑनलाइन प्राप्त की जा सकेगी। उत्तर प्रदेश राजस्व परिषद की इस नई व्यवस्था से नागरिकों को तहसील या कॉमन सर्विस सेंटर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) मंगलेश दुबे ने बताया कि यह सुविधा ई-गवर्नेंस को बढ़ावा देने और नागरिकों को पारदर्शी व सुगम सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शुरू की गई है।
कैसे प्राप्त करें प्रमाणित खतौनी?

  • राजस्व विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://bor.up.nic.in पर जाएं।
  • खतौनी की नकल” विकल्प चुनें।
  • जनपद, तहसील और ग्राम का चयन करें।
  • संबंधित गाटा संख्या दर्ज कर विवरण देखें।
  • मात्र 15 रुपये का ऑनलाइन भुगतान (क्रेडिट/डेबिट कार्ड, UPI या QR कोड) करें।
  • प्रमाणित कॉपी तुरंत डाउनलोड करें।

यह सेवा 24 घंटे (24×7) उपलब्ध रहेगी। किसी भी समय और कहीं से भी खतौनी प्राप्त की जा सकेगी।अपर जिलाधिकारी मंगलेश दुबे ने कहा, “इस नई व्यवस्था से नागरिकों का समय और धन दोनों बचेंगे। राजस्व सेवाओं में पारदर्शिता आएगी और भ्रष्टाचार की संभावनाएं भी कम होंगी।”यह पहल विशेष रूप से उन किसानों और भूमिधारकों के लिए लाभदायक साबित होगी जिन्हें अक्सर खतौनी की नकल की जरूरत पड़ती है। अब बिना किसी परेशानी के घर बैठे यह दस्तावेज प्राप्त करना संभव हो गया है।जिला प्रशासन ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे इस आधिकारिक वेबसाइट का ही उपयोग करें और किसी भी प्रकार की अनियमितता की शिकायत तुरंत दर्ज कराएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *