नोएडा में उद्यमियों ने धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, एनईए प्रांगण में ध्वजारोहण, राष्ट्रगान व मिठाई वितरण;

-अध्यक्ष ने स्वदेशी अपनाने की अपील की

नोएडा,(नोएडा खबर डॉट कॉम)
नोएडा एंटरप्रिन्योर्स एसोसिएशन (एनईए) के प्रांगण में शनिवार को स्वतंत्रता दिवस के 80वें पावन पर्व पर ध्वजारोहण समारोह आयोजित किया गया। एनईए अध्यक्ष विपिन मलहन और महासचिव वी.के. सेठ ने संगठन की पूरी टीम के साथ ध्वजारोहण किया। इसके बाद मौजूद उद्यमियों के साथ राष्ट्रीय गीत एवं राष्ट्रगान गाया गया तथा एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर पर्व को धूमधाम से मनाया गया।

इस अवसर पर एनईए अध्यक्ष विपिन मलहन ने कहा कि आज के दिन हमारा देश आजाद हुआ था। इसे सभी धर्मों को मानने वाले भारतवासी एक पर्व के रूप में मनाते हैं। आज हमारा देश प्रगति के पथ पर अग्रसर है। हमें देश के विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने स्वदेशी को बढ़ावा देने की अपील करते हुए कहा कि त्योहारों पर हाथों से बनी वस्तुएं खरीदें, जिन्हें अधिकांशतः गरीब परिवारों के लोग बनाते हैं।
मलहन ने कहा कि भारत संसार का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है। इसकी एकता इसकी सबसे बड़ी ताकत और गौरव है। उन्होंने सभी उद्यमी भाइयों, कर्मचारियों, नोएडावासियों एवं देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी।

समारोह में एनईए के वरिष्ठ उपाध्यक्ष हरीश जौनेजा, राकेश कोहली, धर्मवीर शर्मा, मुकेश कक्कड़, कोषाध्यक्ष एस.सी. जैन, उपाध्यक्ष सुधीर श्रीवास्तव, मोहम्मद इरशाद, आर.एस. जिंदल, राजन खुराना, मयंक गुप्ता, प्रशांत मेहता, सचिव वीरेंद्र नरूला, राहुल नैयर, आर.के. गुप्ता, सह सचिव जी.पी.के. बंसल, झुमा विश्वास नाग सहित नमन महलन, अजय अग्रवाल, ओम प्रकाश, सुधीर गोयल, अजय सरीन, इन्द्रपाल खंडपुर, प्रवीण कुमार गुप्ता, साजिद अली खान, मोहम्मद इरफान, असीम जगीया, आदित्य गर्ग, प्रवेश डुकराल, अनिल गुप्ता, डॉ. प्रमोद नरूला, रणधीर सिंह एवं अन्य अनेक उद्यमी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *