ब्रेकिंग न्यूज: नोएडा के व्यापारी नेता विपिन अग्रवाल ने पुलिस पर लगाया जबरन हाउस अरेस्ट का आरोप, पौत्र के जन्म दिन पर पुलिस का पहरा

नोएडा, (नोएडा खबर डॉट कॉम)
सेक्टर 56 के निवासी और स्थानीय व्यापारी नेता विपिन अग्रवाल ने नोएडा पुलिस पर उनके घर पर जबरन हाउस अरेस्ट करने और उत्पीड़न का गंभीर आरोप लगाया है।
विपिन अग्रवाल ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि मंगलवार रात यानी 21 जुलाई 2026 को करीब 8:30 बजे चार पुलिसकर्मी उनके सेक्टर-56 स्थित घर (सी-27) पर पहुंचे और उन्हें हाउस अरेस्ट कर लिया। उन्होंने दावा किया कि सारी रात पुलिस मौजूद रही, जिसके कारण उन्हें नींद नहीं आई। सुबह ड्यूटी बदलने के बाद भी दूसरे पुलिसकर्मी घर पर बैठ गए और उन्हें घर से बाहर जाने की अनुमति नहीं दी गई।
अग्रवाल ने सेक्टर-58 थाना इंचार्ज अमित तोमर से फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया और उनसे आकर मिलने का अनुरोध किया, लेकिन शाम 6 बजे तक इंस्पेक्टर उनसे नहीं मिले और फोन भी नहीं उठाया।विपिन अग्रवाल ने कहा, “आज मेरे पोते मनित अग्रवाल का छठा जन्मदिन है। मैंने पहले से गार्डन गैलरिया में शाम 4 बजे पार्टी हॉल बुक किया हुआ है, जहां सारे रिश्तेदार आने वाले हैं, लेकिन पुलिस ने मुझे बिना किसी वजह घर पर अरेस्ट कर रखा है।”उन्होंने आरोप लगाया कि “दमनकारी बीजेपी सरकार पुलिस के साथ मिलकर विपक्ष को खत्म करने की साजिश रच रही है और निराधार लोगों को परेशान किया जा रहा है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *