ब्रेकिंग न्यूज: नोएडा के व्यापारी नेता विपिन अग्रवाल ने पुलिस पर लगाया जबरन हाउस अरेस्ट का आरोप, पौत्र के जन्म दिन पर पुलिस का पहरा
गौतमबुद्ध नगर जिले में मतदाताओं को घर के निकट मतदान केंद्र उपलब्ध कराने के लिए आरडब्ल्यूए-एओए के साथ डीएम की बैठक संपन्न
नोएडा: आरडब्ल्यूए की समस्याओं के समाधान हेतु फोनरवा कार्यालय में नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित
नोएडा: आवारा कुत्तों की समस्या का समाधान नोएडा प्राधिकरण की वैधानिक जिम्मेदारी है : फोनरवा
नोएडा पुलिस की बड़ी उपलब्धि, एंबुलेंस से गांजे की तस्करी करने वाला अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार, 64 किलो गांजा और वाहन बरामद

गौतमबुद्ध नगर जिले में मतदाताओं को घर के निकट मतदान केंद्र उपलब्ध कराने के लिए आरडब्ल्यूए-एओए के साथ डीएम की बैठक संपन्न

नोएडा, (नोएडा खबर डॉट कॉम)
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में बहुमंजिली आवासीय सोसायटियों और सेक्टरों में रहने वाले मतदाताओं को उनके निवास के निकट सुगम मतदान केंद्र उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मेधा रुपम की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आरडब्ल्यूए एवं एओए के अध्यक्ष/सचिवों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी मेधा रुपम ने बताया कि 1200 मतदाताओं के मानक के आधार पर मतदेय स्थलों का पुनर्संभाजन किया जा रहा है। इसके साथ ही जहां आवश्यक हो, नए मतदेय स्थल चिन्हित किए जाएंगे। इसका मुख्य उद्देश्य मतदान प्रक्रिया को अधिक सुगम, व्यवस्थित और मतदाता-अनुकूल बनाना है।
उन्होंने कहा कि हाईराइज सोसायटियों और सेक्टरों में ऐसे स्थानों पर नए मतदेय स्थल स्थापित किए जाएंगे, जहां 300 से 1200 मतदाता रहते हों और जहां सुरक्षित वातावरण के साथ सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हों। उन्होंने सभी आरडब्ल्यूए और एओए पदाधिकारियों से इस कार्य में सक्रिय सहयोग देने का आह्वान किया।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने अपील की कि यदि किसी सोसायटी या सेक्टर में नए मतदेय स्थल की स्थापना के संबंध में कोई सुझाव या प्रस्ताव हो तो उसे लिखित रूप में आगामी दो दिनों के भीतर जिला निर्वाचन कार्यालय में या ई-मेल आईडी adeo-gbn@nic.in (mailto:adeo-gbn@nic.in) पर भेज दिया जाए। प्राप्त सुझावों का परीक्षण कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।उन्होंने श्रमिक बाहुल्य क्षेत्रों में रहने वाले मतदाताओं की सुविधा को भी प्राथमिकता देने पर जोर दिया और ऐसे क्षेत्रों में नए मतदेय स्थल स्थापित करने के संबंध में भी व्यवहारिक सुझाव आमंत्रित किए।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी भालचंद्र त्रिपाठी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी अजीत कुमार सिंह, प्रभारी सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी/उप जिलाधिकारी सदर (न्यायिक) अरूण कुमार, तहसीलदार जेवर प्रतीक चौहान, ईओ दादरी शालिनी गुप्ता सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदेय स्थलों के संभाजन की प्रक्रिया, 1200 मतदाताओं के मानक तथा भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों की विस्तृत जानकारी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *