मेटा ने लॉन्च किए पेड सब्सक्रिप्शन प्लान: अब इंस्टाग्राम, फेसबुक और वॉट्सऐप यूज करने के लिए भी लगेंगे पैसे
अलर्ट न्यूज: आंधी-तूफान और वज्रपात का खतरा ! गौतमबुद्धनगर में 29 मई को सबसे ज्यादा असर, दामिनी और सचेत ऐप डाउनलोड कर लें
स्पेशल स्टोरी: नोएडा प्राधिकरण की सुस्ती से मानसून बन सकता है खतरा: सड़कें गड्ढों से भरी, नाले अब भी गंदगी से लबालब
गौतमबुद्धनगर में आरडब्ल्यूए और ग्रुप हाउसिंग सोसायटियों में सोलर रूफटॉप अनिवार्य, मिलेगा 90 लाख तक अनुदान
यूपी में वर्टिकल व्यवस्था और शीर्ष प्रबंधन की मनमानी से प्रदेश की बिजली व्यवस्था ध्वस्त — जनता त्राहि-त्राहि कर रही है-शैलेन्द्र दुबे

ब्रेकिंग न्यूज़ : फोनरवा ने नोएडा प्राधिकरण के सीईओ को ज्ञापन देकर कहा, शहर में सुस्त है विकास कार्यों की रफ्तार

नोएडा, 8 अप्रैल।

फेडरेशन ऑफ नोएडा रेसिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन (फोनरवा) के प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी लोकेश एम. से मुलाकात कर नोएडा के विभिन्न सेक्टरों में लंबे समय से लंबित विकास कार्यों को लेकर चर्चा हुई। फोनरवा के पास 50 से अधिक आरडब्ल्यूए के विभिन्न सेक्टरों से संबंधित समस्याओं के लगभग 200 से अधिक पत्र प्राप्त हुए हैं।
इसके अलावा अन्य आरडब्ल्यूए कि सेक्टर से संबंधित समस्या भी लंबित हैं।

फोनरवा अध्यक्ष श्री योगेंद्र शर्मा ने कहा कि नोएडा प्राधिकरण द्वारा विकास से संबंधित कार्यों पर समय पर कार्रवाई नहीं हो रही है, जिससे सेक्टरों में बुनियादी सुविधाओं का विकास ठप पड़ा है। जिससे स्थानीय निवासियों को अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

महासचिव श्री के. के. जैन ने बताया कि आरडब्ल्यूए द्वारा बार-बार लिखित निवेदन दिए गए, लेकिन निर्णयों की जानकारी नहीं दी जाती, जिससे पदाधिकारियों को बार-बार प्राधिकरण कार्यालय के चक्कर लगाने पड़ते हैं।

प्रतिनिधिमंडल ने सीईओ से आग्रह किया कि संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया जाए कि लंबित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूरा किया जाए।

मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्री लोकेश एम. ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि सभी लंबित कार्यों को जल्द पूरा किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 19 अप्रैल 2025 को सभी सर्कल के अधिकारियों के साथ बैठक का आयोजन किया जाएगा सभी समस्याओं का समाधान किया जाएगा।
इस अवसर पर फोनरवा अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा,महासचिव के के जैन, त्रिलोक शर्मा,विजय भाटी,सुशील यादव, अशोक मिश्रा, प्रदीप वोहरा,राजेश सिंह आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *