मेटा ने लॉन्च किए पेड सब्सक्रिप्शन प्लान: अब इंस्टाग्राम, फेसबुक और वॉट्सऐप यूज करने के लिए भी लगेंगे पैसे
अलर्ट न्यूज: आंधी-तूफान और वज्रपात का खतरा ! गौतमबुद्धनगर में 29 मई को सबसे ज्यादा असर, दामिनी और सचेत ऐप डाउनलोड कर लें
स्पेशल स्टोरी: नोएडा प्राधिकरण की सुस्ती से मानसून बन सकता है खतरा: सड़कें गड्ढों से भरी, नाले अब भी गंदगी से लबालब
गौतमबुद्धनगर में आरडब्ल्यूए और ग्रुप हाउसिंग सोसायटियों में सोलर रूफटॉप अनिवार्य, मिलेगा 90 लाख तक अनुदान
यूपी में वर्टिकल व्यवस्था और शीर्ष प्रबंधन की मनमानी से प्रदेश की बिजली व्यवस्था ध्वस्त — जनता त्राहि-त्राहि कर रही है-शैलेन्द्र दुबे

ग्रेटर नोएडा में भाजपा के 45 वर्ष के सफर की लगी प्रदर्शनी, प्रभारी मंत्री ने किया उद्घाटन

ग्रेटर नोएडा, 8 अप्रैल।

भारतीय जनता पार्टी 45 वें स्थापना दिवस पर मंगलवार को भाजपा जिला कार्यालय गौतमबुधनगर नियर तिलपता गोलचक्कर पर प्रदेश के लोक निर्माण कैबिनेट मंत्री (ज़िला प्रभारी मंत्री ) श्री कुँवर बृजेश सिंह जी ने पहुँचकर भारतीय जनता पार्टी के उदय स्थापना छह अप्रैल 1980 से अबतक के ऐतिहासिक भाजपा की सफल यात्रा प्रदर्शनी का अवलोकन किया।

अवलोकन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री कुँवर बृजेश सिंह ने कहा भाजपा का राष्ट्रवादी गौरवशाली इतिहास की झलकियाँ इस प्रदर्शनी के द्वारा पूरे देश में भाजपा जिला कार्यालयों पर प्रदर्शित की जा रही है इनमें डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी का बलिदान दिवस पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के अंत्योदय एकात्मवाद दर्शन गाथा भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की सरकार द्वारा पोखरण परमाणु विस्फोट कर दुनिया में देश का गौरव कारगिल युद्ध का विजय की चित्रावली मोदी जी के कार्यकाल में मज़बूत सशक्त भारत आत्मनिर्भर भारत के साथ ऐतिहासिक राम मंदिर अनुच्छेद 370 सीएए तीनतलाक़ आदि प्रमुख बातों की महाकुंभ का सफल आयोजन प्रमुखरूप से प्रदर्शनी में रहे।

उन्होंने कहा आज देश में मोदी जी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है और प्रदेश योगी जी के नेतृत्व में सुशासन सेवा समर्पण भाव से सरकार सभी वर्गों के कार्य कर विकास कार्य कर रही है। जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने कहा कि इस चित्रावली प्रदर्शनी से भाजपा के संघर्षों और देश हित के ऐतिहासिक विषयों के विषय में कार्यकर्ताओं को पता रहे हमारी पार्टी की विचारधारा राष्ट्रवादी विचारधारा है हमारे लिये राष्ट्र सर्वोपरि हैं उसके लिये ही भाजपा कार्यकर्ता कार्य करता है।

इस अवसर पर मुख्यरूप से जिला महामंत्री दीपक भारद्वाज धर्मेन्द्र कोरी जिला उपाध्यक्ष पवन रावल जिला media प्रभारी कर्मवीर आर्य सांसद प्रतिनिधि बलराज भाटी जिला मंत्री सत्यपाल शर्मा गुरुदेव भाटी इंदर नागर वीरेन्द्र भाटी युवा मोर्चा अध्यक्ष राज नागर अरुण प्रधान रवि जिन्दल कपिल गुर्ज़र विजय रावल अर्पित तिवारी मनोज प्भाटी चेतन वशिष्ठ महेश शर्मा मुकेश चौहान महेंद्र नागर मुकेश दीक्षित चन्द्रवीर नागर अमन कौशिक नीतीश भाटी पंकज रावल सतीश गुलिया बीना शुक्ला उषा वत्स आदि सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *