नोएडा, (नोएडा खबर डॉट कॉम)
श्री राम लखन धार्मिक लीला कमेटी द्वारा आयोजित रामलीला के छठे दिन शुक्रवार को मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री नवाब सिंह नागर और समाजवादी पार्टी के पूर्व मंत्री राकेश यादव उपस्थित रहे।
नोएडा प्राधिकरण के ओएसडी इंदु प्रकाश सिंह और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के महाप्रबंधक विजय रावल ने दीप प्रज्वलन कर रामलीला का शुभारंभ किया।नवाब सिंह नागर ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम ने कठिनाइयों के बावजूद सत्य का मार्ग नहीं छोड़ा और महान रावण का संहार किया। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को श्रीराम की तरह सत्य के मार्ग पर चलना चाहिए।
पूर्व मंत्री राकेश यादव ने आयोजकों को सफल रामलीला के लिए बधाई दी और सभी पदाधिकारियों तथा श्रद्धालुओं का स्वागत किया।इस अवसर पर प्रदीप अग्रवाल (पूर्व अध्यक्ष, अग्रवाल मित्र मंडल), अनुज गुप्ता (पूर्व कोषाध्यक्ष), दीपक विग (पूर्व महानगर अध्यक्ष, सपा), राधा कृष्ण, सुभाष भाटी (पूर्व जिला पंचायत सदस्य), अनुज गुप्ता (आरडब्ल्यूए अध्यक्ष, सेक्टर 11), मनोज गोयल सहित कई विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे। आयोजन समिति के अध्यक्ष विपिन अग्रवाल और महासचिव गिर्राज अग्रवाल तथा उनकी टीम ने अतिथियों का स्वागत किया।
छठे दिन की रामलीला में श्रीराम-केवट मिलन, चित्रकूट में श्रीराम-सीता का प्रवेश, भरत-शत्रुघ्न का अयोध्या प्रवेश, भरत-कैकेयी संवाद, चित्रकूट में भरत का श्रीराम से मिलन और अयोध्या लौटने का अनुरोध, श्रीराम का दंडक वन गमन, हनुमान जी का आगमन, सूर्पनखा का प्रवेश, नारद जी से संवाद, लक्ष्मण द्वारा सूर्पनखा का नाक-कान काटना और खरदूषण वध की लीलाओं का प्रभावशाली मंचन किया गया।

कार्यक्रम में चेयरमैन मनोज अग्रवाल (सीएमडी, प्रिया गोल्ड), वाइस चेयरमैन राजेंद्र जैन, पूनम सिंह, अध्यक्ष विपिन अग्रवाल, महासचिव गिर्राज अग्रवाल, कोषाध्यक्ष मनोज अग्रवाल, पं. कृष्णा स्वामी, संजय गोयल, आलोक गुप्ता, गौरव कुमार यादव, रामवीर यादव, अशोक गोयल, विकास बंसल, संदीप अग्रवाल, सुशील कुमार सिंघल, पीयूष गोयल, कार्तिक मिश्रा, रामरतन शर्मा, डॉ. योगेंद्र सिंह, अरुण चौहान, सुमित अग्रवाल, डॉ. श्वेता गोयल, शुभम गर्ग, रमेश गोयल, शेषनाथ मिश्रा, गौरव यादव, मुकेश शर्मा सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और श्रद्धालु उपस्थित रहे।