नोएडा, (नोएडा खबर डॉट कॉम)
श्री सनातन धर्म रामलीला समिति, नोएडा के तत्वावधान में हरि भक्ति कला ट्रस्ट द्वारा आयोजित रामलीला के पांचवें दिन नोएडा स्टेडियम में भगवान श्रीराम के वनवासी जीवन से जुड़े प्रसंगों का भावपूर्ण और प्रभावशाली मंचन किया गया। प्रसिद्ध निर्देशक पंकज शर्मा के निर्देशन में कलाकारों ने अपने अभिनय से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री जसवंत सिंह सैनी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। पूर्व विधान परिषद सदस्य सुरेश जी भी उपस्थित रहे।रामलीला की शुरुआत भगवान श्रीराम के वनवास प्रसंग से हुई। अयोध्यावासियों का विलाप, निषादराज से मित्रता, केवट द्वारा चरण पखारना और गंगा पार कराना जैसे दृश्य दर्शकों को भावविभोर कर गए। इसके बाद कैकेयी का पश्चाताप, राजा दशरथ का निधन, भरत-कैकेयी संवाद और भरत मिलाप के मार्मिक प्रसंगों का मंचन हुआ। रावण द्वारा विद्युतजीवा की हत्या, स्वरूपनखा का अंग-भंग, खर-दूषण वध, साधु वेश में रावण का आगमन, सीता हरण, जटायु की वीरगति, शबरी प्रसंग और हनुमान प्रकटोत्सव जैसे दृश्यों ने मंचन को यादगार बना दिया।
मुख्य कलाकार:श्रीराम के रूप में अभिषेक शर्मा
लक्ष्मण के रूप में मोहित यादव
सीताजी के रूप में युगांशा शर्मा
दशरथ की भूमिका में पंकज शर्मा
कैकेयी के रूप में सोनम
केवट की भूमिका में हरीश शर्मा
भरत की भूमिका में हिमांशु शर्मा
शत्रुघ्न की भूमिका में हरिओम
खर-दूषण की भूमिका में दीपक एवं अबनिश
स्वरूपनखा के रूप में सोनम
रावण के रूप में अमित शर्मा
कार्यक्रम में गायक मनुज उप्रेती, गायिका सांत्चना और साधना सिंह भी उपस्थित रहे। ‘क्लाउड द फायर टीम’ द्वारा प्रस्तुत भव्य झांकियों ने आयोजन को और आकर्षक बनाया।रामलीला के पंचम दिवस पर श्री सनातन धर्म रामलीला समिति, नोएडा के चेयरमैन डॉ. टी.एन. गोविल, अध्यक्ष टी.एन. चौरसिया, महासचिव संजय बाली, कार्यकारी अध्यक्ष सुशील भारद्वाज, कोषाध्यक्ष अल्पेश गर्ग, रमेश कुमार, एस.के.एस. राणा, अनुज गुप्ता, सत्यनारायण गोयल, पंकज जिंदल, मित्रा शर्मा, विपिन मलन, जनक भाटिया, तरूण राज, नवीन सोनी, जे.सी. माहेश्वरी, समीर अग्रवाल, वीरेन्द्र मेहता, नरेन्द्र चोपड़ा, मनीष अग्रवाल, पवनदीप सिंह, वपिन बंसल, अनिल गुप्ता, विनय शर्मा, सौरभ गोविल, महेन्द्र कटारिया, राजीव अजमानी, संजय गोयल, विकास जैन, अखिलेष बधोरिया, जितेन्द्र सिंह, महेष चौहान, प्रमोद शर्मा, अशोक मिश्रा, राकेश गुप्ता, अषोक चौहान, राजेष भारद्वाज, राधा किषन गर्ग, रविंदर गुप्ता, अर्चना राय, केशव गंगल, अतुल वर्मा, जतिन, रोहित श्रीवास्तव, पवन सिंह, सुन्दर सिंह राणा, एन.के. अग्रवाल, पुनीत शुक्ला, प्रमोद रंगा, चन्द्रपाल सिंह, श्रेया चतुर्वेदी, विनोद शर्मा, सुनील कुमार, देवेन्द्र गंगल, कुलदीप गुप्ता, मुकेष गुप्ता, योगेन्द्र शर्मा, अतुल मित्तल, डा. एस.पी. जैन, संजय जैन, अमित पोरवाल, मनोज पोरवाल, नरेष बंसल, छाया राय, विषाल कष्यप, लोकेष कष्यप, कुलदीप गोयल, पुष्कर शर्मा, उदय जैन, सन्नी अग्रवाल, मनोज उपाध्याय, माधव तुली, आदित्य अग्रवाल, तुषार गोयल, पी.के. गुप्ता, गिरिजा सिंह, राम कुमार शर्मा, रवि यादव, बबलू यादव, षिवांष श्रीवास्तव, अविनाष, रोहित ठाकुर, भारत भूषण भारद्वाज, एहसान खान सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं दर्शक उपस्थित रहे।
समिति का उद्देश्य भगवान श्रीराम के आदर्शों, मर्यादा, सत्य, त्याग और धर्म के संदेश को समाज तक पहुंचाना तथा नई पीढ़ी को भारतीय सांस्कृतिक विरासत से जोड़ना है।
