नोएडा, (नोएडा खबर डॉट कॉम)
श्रीराम मित्र मंडल नोएडा रामलीला समिति द्वारा सेक्टर-62 के रामलीला मैदान में आयोजित रामलीला के छठे दिन मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री विमला बाथम, भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गोपाल कृष्ण अग्रवाल और यूनाइटेड हिन्दू फ्रंट के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जयभगवान गोयल सहित अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
समिति के चेयरमैन उमाशंकर गर्ग, अध्यक्ष धर्मपाल गोयल और महासचिव डॉ. मुन्ना कुमार शर्मा ने मुख्य अतिथियों का स्मृति चिह्न देकर और अंगवस्त्र ओढ़ाकर स्वागत किया।
छठे दिन कैकेयी के हठ, श्रीराम के त्याग और वनवास तथा केवट की श्रद्धा जैसे प्रसंगों का भावपूर्ण मंचन किया गया। मंचन में मंथरा द्वारा कैकेयी को भड़काना, कैकेयी का कोप भवन जाना, दो वरदान मांगना, दशरथ का मूर्छित होना, श्रीराम का वन गमन, निषादराज गुहा द्वारा स्वागत और केवट द्वारा चरण धोकर गंगा पार कराने की लीला को प्रभावी ढंग से दिखाया गया। केवट का प्रभु से संवाद और चरणोदक पीना दर्शकों के लिए भावुक क्षण रहा।
समिति के अध्यक्ष धर्मपाल गोयल ने बताया कि 17 अक्टूबर को भरत-कैकेयी संवाद, राम-भरत मिलाप, सुपर्णखा प्रसंग, खरदूषण वध, रावण सभा, मारीच वध, सीता हरण, जटायु वध, राम-सुग्रीव मित्रता और बाली वध जैसे प्रसंगों का मंचन किया जाएगा।कार्यक्रम में कार्यकारी अध्यक्ष राजकुमार गर्ग, कोषाध्यक्ष राजेन्द्र गर्ग, सह-कोषाध्यक्ष अनिल गोयल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सत्यनारायण गोयल, चौधरी रविंद्र सिंह, तरुण राज, पवन गोयल, बजरंग लाल गुप्ता, एस.एम. गुप्ता, गौरव मेहरोत्रा, अजीत चाहर, मनोज शर्मा, मुकेश गोयल, मुकेश अग्रवाल, मीडिया प्रभारी मुकेश गुप्ता, गिरिराज बहेडिया, चक्रपाणि गोयल, नवीन पोरवाल, अनंत वर्मा, राजेश माथुर, भानुप्रताप सिंह, आर.के. उप्रेती, मनीष गोयल, दयाशंकर तिवारी, बाबूराम शर्मा, राजकुमार बंसल, तिलकराज मित्तल, रामकुमार शर्मा, बी.के. राय, मनीष चौहान, नरेंद्र आर्य, प्रवीण गोयल सहित समिति के सदस्य और शहर के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।