गौतमबुद्धनगर: वरिष्ठ अधिवक्ता उमेश भाटी ने साथियों सहित थामा आजाद समाज पार्टी का दामन

ग्रेटर नोएडा, ( नोएडा खबर डॉट कॉम)
दीवानी व फौजदारी बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता उमेश भाटी (देवटा) ने अपने साथियों के साथ आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) की सदस्यता ग्रहण कर ली है। सदस्यता ग्रहण का कार्यक्रम दिल्ली स्थित नॉर्थ एवेन्यू सरकारी आवास पर संपन्न हुआ।
नगीना से सांसद एवं भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद और राष्ट्रीय कोर कमेटी सदस्य अमित कसाना के नेतृत्व में उन्होंने पार्टी की सदस्यता ली। इस दौरान पार्टी ने एडवोकेट उमेश भाटी और उनके सभी साथियों का स्वागत करते हुए कहा कि उनका यह जुड़ाव सामाजिक न्याय, समानता और संविधान की रक्षा के संघर्ष को और अधिक मजबूत करेगा।
एडवोकेट उमेश भाटी गौतमबुद्धनगर बार एसोसिएशन से जुड़े रहे हैं और कानूनी क्षेत्र में सक्रिय हैं। उनके पार्टी में शामिल होने को पार्टी ने सामाजिक आंदोलन के लिए महत्वपूर्ण बताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *