मेटा ने लॉन्च किए पेड सब्सक्रिप्शन प्लान: अब इंस्टाग्राम, फेसबुक और वॉट्सऐप यूज करने के लिए भी लगेंगे पैसे
अलर्ट न्यूज: आंधी-तूफान और वज्रपात का खतरा ! गौतमबुद्धनगर में 29 मई को सबसे ज्यादा असर, दामिनी और सचेत ऐप डाउनलोड कर लें
स्पेशल स्टोरी: नोएडा प्राधिकरण की सुस्ती से मानसून बन सकता है खतरा: सड़कें गड्ढों से भरी, नाले अब भी गंदगी से लबालब
गौतमबुद्धनगर में आरडब्ल्यूए और ग्रुप हाउसिंग सोसायटियों में सोलर रूफटॉप अनिवार्य, मिलेगा 90 लाख तक अनुदान
यूपी में वर्टिकल व्यवस्था और शीर्ष प्रबंधन की मनमानी से प्रदेश की बिजली व्यवस्था ध्वस्त — जनता त्राहि-त्राहि कर रही है-शैलेन्द्र दुबे

उत्तर प्रदेश में होली पर बड़ा तोहफा: 3 मार्च को सार्वजनिक अवकाश घोषित, 28 फरवरी को सरकारी कार्यालय खुले रहेंगे

लखनऊ, (नोएडा खबर डॉट कॉम)
उत्तर प्रदेश सरकार ने होली पर्व के पावन अवसर पर कर्मचारियों और आम जनता को राहत देते हुए महत्वपूर्ण फैसला लिया है। सामान्य प्रशासन अनुभाग के अनुसार, 3 मार्च 2026 (मंगलवार) को निगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट, 1881 के तहत सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया गया है। इससे पहले जारी राजपत्रित अवकाश सूची में 2 मार्च 2026 को होलिका दहन और 4 मार्च 2026 को होली का अवकाश पहले से घोषित था। अब 3 मार्च को भी अवकाश जोड़ने से होली की छुट्टियां 2, 3 और 4 मार्च तक लगातार तीन दिन हो गई हैं। 1 मार्च रविवार होने से कर्मचारियों को 4 दिन की लगातार छुट्टी मिलेगी।

इस फैसले के साथ ही सरकार ने 28 फरवरी 2026 (शनिवार) को सामान्य कार्य दिवस घोषित कर दिया है। प्रदेश के सभी सरकारी कार्यालय, संस्थान, बैंक, कोषागार आदि उस दिन खुले रहेंगे और सामान्य रूप से काम होगा। इससे त्योहार से पहले वेतन वितरण, लेखा-जोखा और अन्य प्रशासनिक कार्य सुचारू रूप से पूरे हो सकेंगे।यह निर्णय सरकारी कर्मचारियों, बैंकों और आम जनता के लिए सुविधाजनक साबित होगा, ताकि होली का उत्सव बिना किसी रुकावट के मनाया जा सके। स्कूल-कॉलेज भी इन तारीखों पर बंद रहेंगे, जबकि 28 फरवरी को कार्यालयों के खुलने से कोई असुविधा नहीं होगी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *