नोएडा खबर

खबर सच के साथ

नोएडा: सेक्टर 100 में राजकुमार चौधरी फिर से आर डब्ल्यू ए अध्यक्ष चुने गए

1 min read

नोएडा, 25 सितम्बर।

सेक्टर 100 आरडब्लूए की रविवार को आमसभा आयोजित की गई जिसमें सर्वप्रथम कोषाध्यक्ष सतीश यादव द्वारा पिछले 2 वर्षों का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया तत्पश्चात अध्यक्ष चौधरी राजकुमार सिंह द्वारा विगत 2 वर्षों में कराए गए कार्यों व आगामी योजना से सभी सेक्टर वासियों को अवगत कराया गया तथा उसके बाद सभी सेक्टर वासियों द्वारा आम सहमति से वर्तमान कार्यकारिणी में आंशिक संशोधन करते हुए उन्हें अगले 2 साल के लिए चुन लिया गया जिसमें अध्यक्ष चौधरी राजकुमार सिंह महासचिव सुमेर रावत कोषाध्यक्ष सतीश यादव उपाध्यक्ष अशोक चौहान व आशीष कसाना, सचिव पद पर विकास कुमार तथा कार्यकारिणी सदस्य एडवोकेट तपेश कुमार, एस.के.बसाक, विकास कुमार, अजब सिंह कसाना व आजाद चौहान को कार्यकारिणी सदस्य के रूप में चुना गया अंत में महासचिव सुमेर रावत व कार्यकारिणी द्वारा सभी सेक्टर वासियों का आभार व्यक्त किया गया।

 1,336 total views,  4 views today

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published.

साहित्य-संस्कृति

चर्चित खबरें

You may have missed

Copyright © Noidakhabar.com | All Rights Reserved. | Design by Brain Code Infotech.