नोएडा खबर

खबर सच के साथ

श्री राम लखन धार्मिक लीला कमेटी 26 सितंबर से शुरू करेगी रामलीला

1 min read

नोएडा, 25 सितम्बर।

श्री राम लखन धार्मिक लीला कमेटी (पंजि०) द्वारा प्रेस वार्ता कर सदस्यों द्वारा अवगत कराया गया कि नोएडा सेक्टर-46 में नोएडा प्राधिकरण के सहयोग से श्री रामलीला मंचन व विजय दशमी महोत्सव का आयोजन किया जायेगा।

इस वर्ष दिनांक 26.09.2022 से दिनांक 05.10.2022 तक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा जिसमें नोएडा शहर के सभी गणमान्य नागरिक कार्यक्रम का आनंद लेंगे।

श्री राम लीला का संचालन पं० कृष्ण स्वामी एवं उनके अनुभवी एवं सुप्रसिद्ध कलाकारों द्वारा किया जाएगा।  05.10.2022 को रावण, कुम्भकरण एवं मेघनाथ वध व उनके पुत्रों का दहन होगा।

राम बारात का आयोजन दिनांक 30.09.2022 को सैक्टर-46 के गेट नं0 1 से प्रारम्भ होकर बैंड बारात के साथ सेक्टर-46 में भ्रमण कर के लीला सैक्टर-46 पर सम्पन्न होगा, इसी के साथ दिनांक 30.09.2022 को श्री राम विवाह के उपलक्ष में डांडिया का आयोजन भी होगा।

श्री राम लीला मंचन के समय संस्था के मुख्य संरक्षक श्री मनोज अग्रवाल, सांसद एवं पूर्व केन्द्रिय मंत्री डॉ महेश शर्मा, विधायक श्री पंकज सिंह उत्तर प्रदेश महिला आयोग की अध्यक्षा श्रीमति विमला बाथम, राज्य सभा सांसद श्री सुरेन्द्र नागर, पूर्व केन्द्रिय मंत्री श्री अशोक प्रधान, कैप्टन विकास गुप्ता राज्यमंत्री उ0 प्र0 श्री नवाब सिंह नागर राज्यमंत्री उ० प्र०, श्री रामगोपाल यादव राज्य सभा सांसद, श्री नरेन्द्र भाटी सदस्य विधान परिषद उ0 प्र0, श्री मदन चौहान पूर्व मंत्री उ0 प्र0, श्री राकेश यादव पूर्व सदस्य विधान परिषद आदि की उपस्थिति गौरवान्वित करेंगे।

श्री राम लीला मंचन के लिये सभी औपचारिकतायें पूर्ण करते हुये प्रशासन से सभी आवश्यक अनुमतियां प्राप्त कर ली गई है। लीला स्थल पर सुरक्षा की दृष्टि से कैमरे एवं सुरक्षा की समुचित व्यवस्था कर ली गई हैं। श्री राम लीला आयोजन को और अधिक आकर्षक बनाने के लिये फूड स्टाल, बच्चों के लिये झूले एवं अन्य मनोरंजन के साधनों की व्यवस्था भी की गई है। श्री राम लीला मंचन देखने के लिए बड़ी संख्या में नागरिक अपने परिवार के साथ लीला का आनंद लेंगे।

प्रेस वार्ता के समय संस्था के अध्यक्ष विपिन अग्रवाल, महा सचिव विकास बंसल, कोषाध्यक्ष अनुज गुप्ता, संजय गोयल, राजेन्द्र जैन, पूनम सिंह, मुकेश गुप्ता, संदीप अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, पं० कृष्ण स्वामी, सुभाष चन्द्र शर्मा, आलोक गुप्ता, रामवीर यादव, सुशील सिंघल, प्रदीप अग्रवाल, सुरेश गुप्ता, अमीश राजवंशी मनीष अग्रवाल, बलराज गोयल, कुलदीप गुप्ता, सौरभ अग्रवाल एवं संस्था के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहेगें।

 1,570 total views,  2 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published.

साहित्य-संस्कृति

चर्चित खबरें

You may have missed

Copyright © Noidakhabar.com | All Rights Reserved. | Design by Brain Code Infotech.