नोएडा खबर

खबर सच के साथ

उत्तर प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने रबूपुरा में किया रामलीला का शुभारंभ

1 min read

जेवर, 1 अक्टूबर।

उत्तर प्रदेश सरकार के वित्त एंव संसदीय कार्य मंत्री श्री सुरेश खन्ना ने रबूपुरा में आयोजित रामलीला मंचन की पूजा-अर्चना कर, श्रीराम की उतारी आरती उतारी और बोले- भगवान श्रीराम की लीलाओं का मंचन सभी को देखना चाहिए

जेवर विधानसभा के कस्बा रबूपुरा में आयोजित मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की रामलीला “मंचन” का 1 अक्टूबर 2022 को उत्तर प्रदेश सरकार के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री श्री सुरेश खन्ना जी ने विधिवत दीप प्रज्वलन कर शुभारंभ किया तथा मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के आचरण का उल्लेख करते हुए उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी लोगों को भगवान पुरुषोत्तम श्रीराम की लीलाओं का मंचन अवश्य देखना चाहिए, इससे हमारे बच्चों में अपने धर्म के प्रति आस्था बढ़ती है तथा भगवान श्रीराम के चरित्र व उनके आचरण के बारे में विस्तार से पता चलता है एंव उससे सीख भी मिलती हैं।
इस मौके पर जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने भी उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि भगवान श्रीराम सत्य व धर्म के मार्ग पर चलकर मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम कहलाए। हम सभी को भी उनके जीवन चरित्र से प्रेरणा लेकर सदा सत्य व धर्म के मार्ग पर चलना चाहिए।

 9,419 total views,  2 views today

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published.

साहित्य-संस्कृति

चर्चित खबरें

You may have missed

Copyright © Noidakhabar.com | All Rights Reserved. | Design by Brain Code Infotech.