नोएडा खबर

खबर सच के साथ

फर्जी मीडिया आईडी कार्ड के साथ लूटपाट कर रहे थे बदमाश, पुलिस मुठभेड़ में दो गिरफ्तार

1 min read

नोएडा, 2 अक्टूबर।

थाना सेक्टर-24 नोएडा पुलिस द्वारा पुलिस मुठभेड के दौरान 2 लुटेरे बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार किये गए हैं। उनके कब्जे से दो अवैध तमंचे मय दो जिन्दा कारतूस व दो खोखा कारतूस .315 बोर, दो मोबाइल फोन, लूट के 5670 रूपये, फर्जी मीडिया आईडी कार्ड व घटना मे प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है।

पुलिस मीडिया सेल के अनुसार 01.10.2022 को थाना सेक्टर-24 नोएडा पुलिस व लुटेरे बदमाशों के बीच चेकिंग के दौरान थाना क्षेत्र के गंदा नाला, आर.टी.ओ. ऑफिस के पास सेक्टर-33 ए, नोएडा के पास हुई पुलिस मुठभेड के दौरान पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ हेतु चलाई गयी गोली पैर में लगने के कारण 2 बदमाश 1.साबिर अंसारी उर्फ सगीर उर्फ छोटू पुत्र शाहबुद्दीन निवासी ग्राम कंचनपुर, थाना चन्दन बिहार, जिला धनबाद, झारखण्ड वर्तमान पता मकान नं0 डी 183, गली नं0-3, हरिनगर, थाना जैतपुर, दिल्ली 2.रियाजुद्दीन पुत्र जलालुद्दीन निवासी मकान नं0-942, गली नं0-3, पंजाब नेशनल बैंक के पास, थाना संगम बिहार, दिल्ली मूल निवासी ग्राम मिर्जापुर, थाना विजयनगर, गाजियाबाद को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तों के कब्जे से दो अवैध तमंचे मय दो जिन्दा कारतूस व दो खोखा कारतूस .315 बोर, दो मोबाइल फोन, लूट के 5670 रूपये, फर्जी मीडिया आईडी कार्ड(आप तक चैनल) व घटना मे प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल टीवीएस अपाचे बरामद हुए है।

जबरन लूटपाट की थी

दिनांक 29.09.2022 को वादी अजय कुमार पुत्र हरवीर सिह निवासी ग्राम बिधौनी, थाना सौरो, जनपद कासगंज द्वारा दिनांक 28.09.2022 को अज्ञात बदमाशों द्वारा वादी को लिफ्ट देकर गाड़ी मे बैठाकर चाकू/तमंचा दिखाकर 10,000 रूपये नकद व 1450 रूपये ऑनलाईन ट्राजंक्शन करा लेना व एक मोबाइल वीवो लूट कर ले जाने के सम्बंध में थाना सेक्टर-24 पर मु0अ0सं0 379/2022 धारा 392 भा0दं0वि0 पंजीकृत कराया गया था। थाना सेक्टर-24 नोएडा पुलिस द्वारा उक्त घटना का सफल अनावरण करते हुये आज दिनांक 01.10.2022 को अभियुक्त 1.साबिर अंसारी उर्फ सगीर उर्फ छोटू व 2.रियाजुद्दीन को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तों द्वारा पूर्व में भी इस प्रकार की घटनाओं को अंजाम देना बताया गया है।

अभियुक्तों का विवरण

1.साबिर अंसारी उर्फ सगीर उर्फ छोटू पुत्र शाहबुद्दीन निवासी ग्राम कंचनपुर, थाना चन्दन बिहार, जिला धनबाद, झारखण्ड वर्तमान पता मकान नं0 डी 183, गली नं0-3, हरिनगर, थाना जैतपुर, दिल्ली।(घायल)
2.रियाजुद्दीन पुत्र जलालुद्दीन निवासी मकान नं0-942, गली नं0-3, पंजाब नेशनल बैंक के पास, थाना संगम बिहार, दिल्ली मूल निवासी ग्राम मिर्जापुर, थाना विजयनगर, गाजियाबाद।(घायल)

पंजीकृत अभियोग/आपराधिक इतिहास का विवरण

अभियुक्त साबिर

1.मु0अ0सं0 722/2018 धारा 307 भादवि थाना बीटा-2, गौतमबुद्धनगर।
2.मु0अ0सं0 723/2018 धारा 25/27 आर्म्स एक्ट थाना बीटा-2 गौतमबुद्धनगर।
3.मु0अ0सं0 724/2018 धारा 414 भादवि थाना बीटा-2, गौतमबुद्धनगर।
4.मु0अ0स0 379/2022 धारा 392 भादवि थाना सेक्टर-24, नोएडा।
5.मु0अ0सं0 383/2022 धारा 307/34 भा0दं0वि0 थाना सेक्टर-24, नोएडा।
6.मु0अ0सं0 384/2022 धारा 25/27 आर्म्स एक्ट थाना सेक्टर-24 नोएडा।

अभियुक्त रियाजुद्दीन

1.मु0अ0स0 379/2022 धारा 392 भादवि थाना सेक्टर-24, नोएडा।
2.मु0अ0सं0 383/2022 धारा 307/34 भादवि थाना सेक्टर-24, नोएडा।
3.मु0अ0सं0 385/2022 धारा 25/27 आर्म्स एक्ट थाना सेक्टर-24, नोएडा।

अन्य आपराधिक इतिहास के सम्बन्ध में जानकारी की जा रही है।

बरामदगी का विवरण

1.दो अवैध तमंचे .315 बोर
2.दो जिन्दा कारतूस .315 बोर
3.दो खोखा कारतूस .315 बोर
4.घटना मे प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल अपाचे रंग काला रजि नं0 डीएल 3 एसएयू 9812
5.लूट के 5670 रूपये नकद
6.दो मोबाइल फोन
7.फर्जी मीडिया आईडी कार्ड(आप तक चैनल)

 2,040 total views,  2 views today

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published.

साहित्य-संस्कृति

चर्चित खबरें

You may have missed

Copyright © Noidakhabar.com | All Rights Reserved. | Design by Brain Code Infotech.