नोएडा खबर

खबर सच के साथ

नोएडा में पुलिस मुठभेड़ के दौरान घायल जतिन उर्फ चीता गिरफ्तार, लूट में था शामिल

1 min read

 

नोएडा, 4 अक्टूबर।

थाना सेक्टर 113 पुलिस द्वारा लुटेरे बदमाश के बीच सैक्टर 117 के जंगल में हुई पुलिस मुठभेड के दौरान अभियुक्त जतिन उर्फ चीता निवासी त्रिलोकपुरी दिल्ली को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया है।

एडीसीपी नोएडा आशुतोष द्विवेदी ने बताया कि उक्त बदमाश द्वारा पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायर किया गया था जिसमें पुलिस पार्टी द्वारा आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्यवाही में अभियुक्त के पैर में गोली लगने के कारण घायल हो गया है जिसको उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से चोरी की 01 मोटर साइकिल, अवैध शस्त्र व 10 हजार रूपये नकद बरामद किये गये है।
अभियुक्त द्वारा अपने साथियो के साथ मिलकर दिनांक 09 मई 2022 को नोएडा के कलेक्शन एजेन्ट से 06 लाख 88 हजार रूपये की लूट की घटना कारित की गयी थी। जिसमें इसके 05 साथी दिनांक 16 मई 2022 को गिरफ्तार किये जा चुके है, दिनांक 27 मई 2022 को पुलिस उपायुक्त नोएडा द्वारा अभियुक्त जतिन पर 25 हजार रूपये का पुरूस्कार घोषित किया गया था। बदमाश के आपराधिक इतिहास व अन्य जानकारी की जा रही है।

 12,066 total views,  2 views today

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published.

साहित्य-संस्कृति

चर्चित खबरें

You may have missed

Copyright © Noidakhabar.com | All Rights Reserved. | Design by Brain Code Infotech.