नोएडा खबर

खबर सच के साथ

यमुना एक्ससप्रेसवे पर 70 सवारियों से भरी डबल डेकर बस दुर्घटनाग्रस्त, 9 यात्री घायल, एक जवान की मौत

1 min read

जेवर, 11 अक्टूबर।

थाना रबूपुरा क्षेत्रांतर्गत एक प्राइवेस डबल डेकर बस नं0 यूपी 81 सीटी 4912 जो गोरखपुर से लुघियाना जा रही थी, प्रातः समय करीब 05.15 बजे उपरोक्त बस यमुना एक्सप्रेस-वे पर आगरा की तरफ से नोएडा की तरफ जाते समय जैसे ही ग्राम खेडा मोहम्मदाबाद के सामने पहुंची तो उपरोक्त बस के चालक ने बस के आगे चल रहे ट्रक संख्या आरजे02जीबी4196 जिसमें पत्थर लदे थे, में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बस अनियंत्रित होकर यमुना एक्सप्रेस-वे के किनारे लगे लोहे के गाटर को तोड़कर नीचे उतर गई।

बस में करीब 70 व्यक्ति सवार थे। सवार लोगों में से 09 लोगों को गंभीर चोटे आयी है। सूचना प्राप्त होते ही पीआरवी 0236 व 0723 तथा थाना रबूपुरा पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर क्षतिग्रस्त बस में फंसे गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों को हाइवे पेट्रोलिंग कर्मचारियों की मदद से बस के हिस्से को काटकर निकालकर तत्काल उपचार हेतु कैलाश अस्पताल ग्रेटर नोएडा एवं राजकीय जिम्स अस्पताल में एम्बुलेंसों के द्वारा उपचार हेतु भेजा गया। कैलाश अस्पताल में गंभीर रूप से घायल लवी कुमार निवासी देवबरारी पो0 सुलेली तहसील नूरपुर, कांगडा, हिमाचल प्रदेश जो भारतीय थल सेना का जवान है तथा डौंगरा रेजीमेन्ट में तैनात है, की उपचार के दौरान मृत्यु हो गयी है। विधिक कार्यवाही की जा रही है।

 2,884 total views,  2 views today

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published.

साहित्य-संस्कृति

चर्चित खबरें

You may have missed

Copyright © Noidakhabar.com | All Rights Reserved. | Design by Brain Code Infotech.