नोएडा खबर

खबर सच के साथ

28 अक्टूबर से 4 दिवसीय छठ पूजा नहाय खाय के साथ होगी शुरू, सेक्टर 71 में बनने लगा घाट

1 min read

नोएडा,18 अक्टूबर।
अखिल भारतीय प्रवासी महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व श्री सूर्यदेव पूजा समिति के अध्यक्ष मुन्ना कुमार शर्मा ने बताया है कि सूर्योपासना के महान पर्व छठ की तैयारियां सेक्टर-75 में जोरों से शुरू हो गई हैं। भगवान सूर्य को अर्घ्य देने हेतु सेक्टर-75 के सेंट्रल पार्क में एक बड़ा छठ घाट निर्मित किया जा रहा है।छठघाट 50 फीट लम्बा,15 फीट चौड़ा और 4 फीट गहरा होगा।घाट में जल, प्रकाश आदि की उत्तम व्यवस्था की जायेगी।

श्री शर्मा ने बताया कि सूर्योपासना का महान छठ पर्व 28 अक्टूबर को कार्तिक शुक्ल चतुर्थी के दिन नहाय-खाय के साथ शुरू हो रहा है।29 अक्टूबर को कार्तिक शुक्ल पंचमी के दिन खरना की पूजा होगी।30 अक्टूबर को कार्तिक शुक्ल षष्ठी के सायंकाल अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया जायेगा।31 अक्टूबर को कार्तिक शुक्ल सप्तमी के प्रातःकाल उदीयमान भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया जायेगा।

समिति के अध्यक्ष मुन्ना कुमार शर्मा ने बताया है कि 30 अक्टूबर को सायंकाल श्री सूर्यदेव पूजा समिति द्वारा सेक्टर-71 के सेंट्रल पार्क में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया जायेगा।प्रसिद्ध गायिका क्षमा पांडेय, प्रीति प्रकाश, देवेश कुंदन, पूजा मंडल सहित कई गायकों और गायिकाओं द्वारा भोजपुरी, हिंदी, मगही, मैथिली, अंगिका, पंजाबी गीतों का प्रस्तुतिकरण किया जायेगा।

 

 7,783 total views,  2 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published.

साहित्य-संस्कृति

चर्चित खबरें

You may have missed

Copyright © Noidakhabar.com | All Rights Reserved. | Design by Brain Code Infotech.