नोएडा खबर

खबर सच के साथ

ग्रेटर नोएडा : बन्द घरों को बनाते थे निशाना, तीन चोर गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद

1 min read

नोएडा, 19 अक्टूबर।

थाना बिसरख पुलिस द्वारा बंद मकानो में रात में चोरी करने वाले 03 वांछित चोर गिरफ्तार, कब्जे से चोरी का माल, चोरी करने में प्रयुक्त उपकरण व घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद।

पुलिस मीडिया सेल के अनुसार 19.10.2022 को थाना बिसरख पुलिस द्वारा बंद मकानो में रात में चोरी करने वाले 03 वांछित चोर 1.बबली पुत्र बच्ची उर्फ ध्यानी निवासी 21 ब्लाक, झुग्गी कल्याण पुरी, थाना कल्याणपुरी, दिल्ली 2.लल्ला पुत्र झगड़ू निवासी 21 ब्लाक, झुग्गी कल्याण पुरी, थाना कल्याणपुरी, दिल्ली 3.आशीष पुत्र श्यामवीर निवासी सलारपुर खादर, थाना-49, नोएडा मूल पता ग्राम जिरऊ, जिला फर्रूखाबाद को थाना क्षेत्र के ईरोज सम्पूर्णम सोसाईटी के पीछे की तरफ दीवार के पास से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तों के कब्जे से एक प्लास, दो तार कटर, एक छोटी प्लास्टिक की टार्च, दो सब्बल, एक नुकिला धारदार ब्लेड, घटना में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल सुपर स्पलैण्डर प्लस रंग काला रजि0न0 डीएल 13 एसयू 5404 व चोरी का माल (7 किलो बिजली कापर का तार) बरामद हुए है जिसके सम्बन्ध में थाना बिसरख पर मु0अ0सं0 630/2022 धारा 380 भादवि पंजीकृत है।

सभी अभियुक्त शातिर किस्म के चोर है जो ताला लगे बंद मकानो में रात में चोरी करते है। अभियुक्तों द्वारा दिनांक 30.09.2022 को पुष्पेन्द्र सिह पुत्र बिशम्बर दयाल वर्तमान निवासी डी-363 सै0-3, ग्रेटर नोएडा, थाना बिसरख, गौतमबुद्धगरगर के बंद पडे मकान में चोरी की गयी थी।

अभियुक्तों का विवरण

1.बबली पुत्र बच्ची उर्फ ध्यानी निवासी 21 ब्लाक, झुग्गी कल्याण पुरी, थाना कल्याणपुरी, दिल्ली।
2.लल्ला पुत्र झगड़ू निवासी 21 ब्लाक, झुग्गी कल्याण पुरी, थाना कल्याणपुरी, दिल्ली।
3.आशीष पुत्र श्यामवीर निवासी सलारपुर खादर, थाना-49, नोएडा मूल पता ग्राम जिरऊ, जिला फर्रूखाबाद।

आपराधिक इतिहास का विवरणः

1.मु0अ0सं0 630/2022 धारा 380 भादवि थाना बिसरख, गौतमबुद्धनगर।
2.मु0अ0सं0 213/2022 धारा 379,411 भा0द0वि0 थाना बीटा-2, गौतमबुद्धनगर बनाम आशीष।

बरामदगी का विवरण

1.एक प्लास
2.दो तार कटर
3.एक छोटी प्लास्टिक की टार्च
4.दो सब्बल
5.एक नुकिला धारदार ब्लेड
6.घटना में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल सुपर स्पलैण्डर प्लस रंग काला रजि0न0 डीएल 13 एसयू 5404
7.चोरी का माल (7 किलो बिजली कापर का तार)

 

 2,279 total views,  2 views today

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published.

साहित्य-संस्कृति

चर्चित खबरें

You may have missed

Copyright © Noidakhabar.com | All Rights Reserved. | Design by Brain Code Infotech.