नोएडा खबर

खबर सच के साथ

गौतमबुद्धनगर : पुलिस लाइन के दीपावली पर लघु मेले में पहुंचे पुलिस कमिश्नर और उनकी पत्नी आकांक्षा सिंह

1 min read

ग्रेटर नोएडा, 22 अक्टूबर।

दीपावली पर्व के दृष्टिगत पुलिस लाइन गौतमबुद्धनगर में लघु मेले का आयोजन किया गया। पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह व श्रीमती आकांक्षा सिंह पत्नी श्री आलोक सिंह व अन्य पुलिस अधिकारियों द्वारा मेले में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभागी बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उपहार वितरित किए।
दीपावली पर्व पर पुलिस लाइन गौतमबुद्धनगर में लघु मेले में विभिन्न प्रकार के स्टॉल जिसमे दीप, बच्चों के खिलौने, मिष्ठान आदि के स्टॉल लगाए गए। पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह व श्रीमती आकांक्षा सिंह पत्नी श्री आलोक सिंह व अन्य पुलिस अधिकारियों द्वारा मेले में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभागी बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उपहार वितरित किए। जिसमे सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह व उनकी पत्नी आकांक्षा सिंग द्वारा पुरस्कृत किया गया। इसके उपरांत उपस्थित सभी बच्चों को पुलिस अधिकारीगण द्वारा मिठाई व पुरस्कार वितरित किए गए।

इस मौके पर अपर पुलिस आयुक्त श्रीमती भारती सिंह, डीसीपी सेंट्रल नोएडा रामबदन सिंह, एडीसीपी क्राइम अनिल कुमार यादव , एडीसीपी सेंट्रल नोएडा साद मियां खान, प्रतिसार निरीक्षक व अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारीगण उपस्थित रहे।

 6,347 total views,  2 views today

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published.

साहित्य-संस्कृति

चर्चित खबरें

You may have missed

Copyright © Noidakhabar.com | All Rights Reserved. | Design by Brain Code Infotech.