नोएडा खबर

खबर सच के साथ

जिलाधिकारी सुहास एल वाई के निर्देश पर सेक्टर 75 स्पेक्ट्रम मॉल में बिना अनुमति चल रहा एम्यूजमेंट पार्क कराया बन्द, जिला मनोरंजन विभाग एक्शन में

1 min read

नोएडा, 18 नवम्बर।

जिलाधिकारी सुहास एल वाई के निर्देश पर जिला मनोरंजन विभाग के अधिकारियों ने बिना अनुमति चलते पाए जाने पर स्काई जंपर स्पोर्ट्स एंड एम्यूजमेंट पार्क प्राइवेट लिमिटेड स्पेक्ट्रम मेट्रो सेक्टर 75 नोएडा को बंद करा दिया है।

उत्तर प्रदेश शासन एवं जिला अधिकारी सुहास एलवाई के निर्देशों के अनुसार बिना सक्षम अधिकारी की अनुमति के संचालित होने वाले आमोद पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से जिला मनोरंजन विभाग के अधिकारी गण जिला मनोरंजन कर अधिकारी के नेतृत्व में निरंतर स्तर पर कार्यवाही सुनिश्चित कर रहे हैं। इसी क्रम में जिला मनोरंजन कर अधिकारी जेपी चंद ने  बताया कि मनोरंजन कर विभाग की विभागीय टीम के द्वारा 7 नवंबर 2022 को स्काई जंपर स्पोर्ट्स एंड एम्यूजमेंट पार्क प्राइवेट लिमिटेड स्पेक्ट्रम मेट्रो सेक्टर 75 नोएडा का औचक निरीक्षण किया गया, जोकि बिना सक्षम प्राधिकारी( जिला मजिस्ट्रेट) की अनुमति प्राप्त किए बिना संचालन होता पाया गया। उन्होंने बताया कि संचालक का ऐसा अवैधानिक कृत्य उत्तर प्रदेश चलचित्र (विनियमन) (संशोधन) अधिनियम 2017 की धारा 4क/8 के अंतर्गत दंडनीय अपराध है। इसी क्रम में विगत दिवस अवैध कृत्य को रोकने के लिए विभागीय निरीक्षक अमन सेन एवं राहुल दीक्षित के द्वारा सहायक पुलिस आयुक्त 3 नोएडा से समन्वय स्थापित कर उक्त अवैध संचालन को बंद कराया गया एवं नियमानुसार अन्य कार्यवाही की जा रही है। जिला मनोरंजन कर अधिकारी जेपी चंद ने बताया कि आगे भी जिलाधिकारी के नेतृत्व में निरंतर अभियान चलाया जाएगा और यदि कहीं पर भी बिना अनुमति के आमोद संचालित होता पाया गया तो संबंधित के विरुद्ध कठोर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

 2,251 total views,  2 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published.

साहित्य-संस्कृति

चर्चित खबरें

You may have missed

Copyright © Noidakhabar.com | All Rights Reserved. | Design by Brain Code Infotech.