नोएडा खबर

खबर सच के साथ

यातायात पुलिस ने सड़क दुर्घटना में मृत लोगों की याद में दो मिनट का मौन रखा

1 min read

नोएडा, 20 नवम्बर।

कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर में रविवार को विभिन्न सडक दुर्घटनाओं में मृतक व्यक्तियों के शोक में 02 मिनट का मौन धारण किया गया तथा मोमबत्तिया जलाकर श्रद्धाजंलि दी गयी। इस कार्यक्रम में यातायात पुलिस अधिकारी व कर्मचारीगणों के साथ विभिन्न एनजीओ, ट्रैफिक वालिन्टियर, व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों एवं अन्य जागरूक नागरिक भी मौजूद रहें।
यातायात पुलिस के अनुसार जनवरी 2022 से अक्टूबर 2022 तक कुल 897 सडक दुर्घटनाऐं हुई जिसमें 354 व्यक्तियों की मृत्यु हुयी 680 व्यक्ति घायल हुए।
सडक दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु यातायात पुलिस द्वारा यातायात नियमों के प्रति लोगो को विभिन्न माध्यमों के द्वारा जागरूक तथा प्रवर्तन की कार्यवाही लगातार की जा रही है।

 

 3,626 total views,  2 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published.

साहित्य-संस्कृति

चर्चित खबरें

You may have missed

Copyright © Noidakhabar.com | All Rights Reserved. | Design by Brain Code Infotech.