नोएडा खबर

खबर सच के साथ

यूपी में कांग्रेस की जनपदवार जोड़ो यात्रा ग्रेटर नोएडा के बिसरख से शुरू, 22 दिसम्बर को रामपुर में होगी सम्पन्न

1 min read

-ऐतिहासिक होगी राहुल गांधी जी की भारत जोड़ो यात्रा : रामकुमार तंवर

-पश्चिमी यूपी में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का नोएडा से हुआ आरम्भ

ग्रेटर नोएडा, 9 दिसम्बर।

उत्तर प्रदेश में कांग्रेस ने जनपद वार भारत जोड़ो यात्रा शुरू की है। कांग्रेस के प्रांतीय अध्यक्ष नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने गौतम बुद्ध नगर से इस यात्रा का नेतृत्व किया। उनके साथ कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ता इस यात्रा में शामिल हुए। इसकी शुरुआत नोएडा गौतम बुध नगर के बिसरख गांव से हुई है। यह यात्रा ग्रेटर नोएडा के गांवों से होते हुए शाम को बुलंदशहर पहुंचेगी।
इस अवसर पर प्रान्तीय अध्यक्ष नसीमुद्दीन सिद्दीक़ी जी के अनुसार कश्मीर से कन्याकुमारी तक निकल रही भारत जोड़ो यात्रा की तरह उत्तर प्रदेश में भी कांग्रेस जनपद वार जोड़ो यात्रा निकाल रही है जिसको बिसरख गांव से शुरू करके 21 जिलों में रात्रि प्रवास करते हुए 22 दिसंबर को रामपुर पहुंचकर संपन्न किया जाएगा । राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा जनवरी के आरंभ में उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर पहुंचेगी
यात्रा में कांग्रेस के प्रांतीय अध्यक्ष नसीमुद्दीन सिद्दीकी के साथ कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ता और पदाधिकारी पदाधिकारी शामिल हुए हाथों में भारत जोड़ो यात्रा के बैनर और झंडों के साथ कार्यकर्ता काफी उत्साह में नजर आ रहे थे कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष रामकुमार तंवर ने कहा कि यह यात्रा बिसरख से शुरू हुई है इसके बाद पतवारी गांव, वैदपुरा गाँव में स्वर्गीय राजेश पायलट जी की मूर्ति पर माल्यार्पण करते हुए दादरी और फिर बुलंदशहर निकल गई। रात्रि में बुलंदशहर में ही प्रवास किया जाएगा।इस प्रान्तीय भारत जोड़ो यात्रा में मुख्य रूप से प्रान्तीय अध्यक्ष नसीमुद्दीन सिद्दीक़ी जी,प्रदेश महासचिव मोनिंदर सूद वाल्मीकि जी,प्रदेश महासचिव विदित चौधरी,ज़िलाध्यक्ष दिनेश शर्मा,दीपक भाटी छोटीवाला,महानगर अध्यक्ष रामकुमार तंवर,ग़ाज़ियाबाद ज़िला अध्यक्ष बिजेंद्र यादव,ग़ाज़ियाबाद महानगर अध्यक्ष लोकेश चौधरी,हरेन्द्र शर्मा,रिज़वान चौधरी,सोनू खारी प्रधान,पूर्व एमएलसी अनिल अवना,फिरे सिंह नागर,चरण सिंह यादव,प्रदेश सचिव मुकेश यादव,सलोनी सोलंकी,जितेन्द्र चौधरी,ललित अवना,गौतम अवना,पुरशोत्तम नागर,अनिल यादव,अभिषेक जैन,राजकुमार मोनू,धूम सिंह गुर्जर,शमीम अयूब,रामकुमार शर्मा,राजकुमार प्रथम,उदयवीर यादव,आदि कार्यकर्ता मौज़ूद रहे।

 4,441 total views,  2 views today

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published.

साहित्य-संस्कृति

चर्चित खबरें

You may have missed

Copyright © Noidakhabar.com | All Rights Reserved. | Design by Brain Code Infotech.