नोएडा खबर

खबर सच के साथ

पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने पीक टाइम में किया था निरीक्षण, जारी हुई वैकल्पिक मार्गों की एडवाइजरी

1 min read

नोएडा/ ग्रेटर नोएडा, 18 दिसम्बर।

आप नोएडा- ग्रेटर नोएडा के बीच में आते जाते अगर जाम में फंसे तो वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल जरूर कीजिएगा। यह एडवाइजरी नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने जारी की है इस एडवाइजरी में noida-greater नोएडा एक्सप्रेसवे ,नोएडा चिल्ला एंट्री प्वाइट और परथला फ्लाईओवर के आसपास की सड़कों का ब्यौरा दिया गया है साथ ही नोएडा प्राधिकरण को संबंधित एजेंसियों से पीक टाइम में कार्य ना कराने की सलाह दी गई यानी noida-greater नोएडा एक्सप्रेसवे पर सुबह 11:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक ही काम होगा और रात को 11:00 से सुबह 6:00 तक पीक टाइम  में निर्माण कार्य बंद रहेगा। नोएडा पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने पीक टाइम में जाकर निरीक्षण के बाद जनता के सामने आ रही दिक्कतों को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया है।

नोएडा ट्रैफिक पुलिस के अनुसार निम्न मार्ग/स्थानों पर निर्माण/मरम्मत कार्य प्रचलित होने के कारण मार्ग पर यातायात का सुचारू संचालन किये जाने के दृष्टिगत वैकल्पिक मार्ग का प्रयोग करने हेतु एडवाइजरी जारी की गई है।

 नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे पर सैक्टर 96 अण्डरपास के चौडीकरण का निर्माण कार्य प्रचलित होने के कारण नोएडा से ग्रेटर-नोएडा जाने वाला मार्ग संकरा व क्षतिग्रस्त होने के कारण यातयात का संचालन धीमी गति से हो रहा है नोएडा से ग्रेटर-नोएडा जाने वाला यातायात वैकल्पिक मार्ग/महामाया फ्लाईओवर के पास सैक्टर 44 गोलचक्कर से सर्विस रोड का प्रयोग कर गन्त्वय को जा सकते है।
 नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे पर सैक्टर 142 (एडवाण्ट बिल्डिंग) अण्डरपास के चौडीकरण का निर्माण कार्य प्रचलित होने के कारण नोएडा ग्रेटर-नोएडा एक्सप्रेस-वे पर दोनो ओर मार्ग संकरा व क्षतिग्रस्त होने से यातयात का संचालन धीमी गति से हो रहा है नोएडा से ग्रेटर-नोएडा जाने वाला तथा ग्रेटर-नोएडा से नोएडा आने वाला यातायात वैकल्पिक मार्ग का प्रयोग कर गन्त्वय को जा सकते है।
 चिल्ला बॉर्डर पर दिल्ली सीमा में चिल्ला गांव फ्लाईओवर के पास रेपिड रेल पिलर का कार्य निर्माणाधीन होने के कारण मार्ग संकरा होने से यातायात का संचालन धीमी गति से हो रहा है जिस कारण नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे पर यातायात का दबाव बढ रहा है। चिल्ला बॉर्डर के रास्ते अक्षरधाम की ओर जाने वाला यातायात वैकल्पिक मार्ग का प्रयोग कर जैसे कालिन्दी कुंज/डीएनडी/सैक्टर 15 गोलचक्कर से अशोकनगर होकर गन्त्वय को जा सकते है।
 पर्थला चौक सिग्नेचर ब्रिज का कार्य निर्माणाधीन होने के कारण पर्थला गोलचक्कर पर बैरिकेटस लगायी गयी है जिस कारण मार्ग संकरा होने के कारण पर्थला चौक पर यातायात का दबाव बढ गया है। वाहन चालक वैकल्पिक मार्ग का प्रयोग कर गन्त्वय को जा सकते है।

नोएडा विकास प्राधिकरण के सम्बन्धित अधिकारी/कार्यदायी संस्था द्वारा मरम्मत एवं विकास कार्य करते समय आमजन को यातायात सम्बन्धित असुविधा न हो, के सम्बन्ध में यातायात पुलिस द्वारा निम्नलिखित निर्देश दिये गये है-
1. कार्यदायी संस्था द्वारा कार्य दिन के समय 11:00 बजे से 16:00 बजे तक तथा रात्रि के समय 23:00 बजे से प्रातः 06:00 बजे तक किया जायेगा।
2. कार्य स्थल पर सुचारू यातायात हेतु कार्यदायी संस्था द्वारा यातायात मार्शल नियुक्त कर कार्य किया जायेगा।
3. कार्य स्थल पर कार्यदायी संस्था द्वारा इस प्रकार से बैरिकेटिंग की जायेगी जिससे कार्य स्थल के पास बोटलनेक की स्थिति उत्पन्न न हो। इसके लिए पूर्व से ही 300-500 मीटर पहले चेतावनी सम्बन्धी सडक संकेतक बोर्ड एवं बैरिकेटिंग लगाकर कार्य/यातायात का संचालन करेंगे, ताकि कोई जाम अथवा दुर्घटना न हो।
4. कार्य स्थल पर कार्यदायी संस्था द्वारा पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था/लाईट/बैनर/बोर्ड इत्यादि की व्यवस्था कर कार्य किया जायेगा।
असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गो का प्रयोग करे। यातायात सम्बन्धी जानकारी हेतु यातायात पुलिस के हेल्पलाइन न. 9971009001, व्हाट्सएप्प न. 7065100100 एवं ट्वीटर हैण्डल /@noidatraffic से सम्पर्क कर सकते है।

 

 7,083 total views,  4 views today

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published.

साहित्य-संस्कृति

चर्चित खबरें

You may have missed

Copyright © Noidakhabar.com | All Rights Reserved. | Design by Brain Code Infotech.