नोएडा खबर

खबर सच के साथ

नोएडा में 21 लाख रुपये की 4500 लीटर (386 पेटी) प्रतिबंधित शराब जब्त, तीन गिरफ्तार मुख्य सरगना के पी उर्फ कमल किशोर की तलाश

1 min read

नोएडा, 22 दिसम्बर।

थाना सेक्टर-20 नोएडा पुलिस ने 3 अन्तर्राज्यीय शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से आगामी नगर निकाय चुनाव, क्रिसमस, नववर्ष में बेचने के लिए 4 वाहनों में ले जायी जा रही हरियाणा प्रांत की प्रतिबन्धित करीब 21 लाख रुपये कीमत की 4,500 लीटर (386 पेटी) शराब, 6 मोबाइल फोन व 40,300 रुपये बरामद की है।

एडीसीपी नोएडा आशुतोष द्विवेदी और एसीपी नोएडा प्रथम रजनीश वर्मा ने संयुक्त रूप से प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 22 दिसम्बर 2022 को थाना सेक्टर-20 नोएडा पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान 03 अन्तर्राज्यीय शराब तस्कर 1.रवि चौहान पुत्र सन्तलाल निवासी ए-254, गाजीपुर, दिल्ली 2.नकुल नागर पुत्र परविन्दर नागर निवासी ग्राम खिचड़ीपुर, थाना कल्याणपुरी, दिल्ली 3.आशीष पुत्र कमल किशोर चौरसिया निवासी 21/420, त्रिलोकपुरी, थाना मयूरविहार, दिल्ली को रजनीगंधा चौराहे पर से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तों के कब्जे से 1-महिन्द्रा बुलेरो पिकअप कार नं0 पीबी 11सीबी 4172 2-स्विफ्ट कार नं0 यूपी 16 सीके 6285 3-सैंट्रो कार नं0 डीएल 13 सी 1733 4-होंडा सिटी कार नं0 डीएल 4 सीएएच 4685 में भरी हुई मोटो मार्का की मेड इन हरियाणा की 386 पेटी(4,500 लीटर) प्रतिबन्धित/अवैध शराब (कीमत करीब 21 लाख) बरामद हुई है। इसके अतिरिक्त इन शराब तस्करों के कब्जे से 40,300 रुपये व 06 मोबाइल फोन बरामद हुये है। गिरफ्तारी के दौरान मुख्य शराब तस्कर कमल किशोर उर्फ के.पी. व इसका सहयोगी मनोज व तीन अन्य अज्ञात अपराधी फरार हो गये।

एडीसीपी ने बताया कि पूछताछ पर शराब तस्करों द्वारा बताया गया कि शराब तस्करी का मुख्य सरगना कमल किशोर उर्फ के.पी. पुत्र राजकिशोर चौरसिया निवासी 21/420 त्रिलोकपुरी थाना मयूरविहार दिल्ली है। ये गुडगांव से अवैध शराब लेकर दिल्ली, नोएडा एवं गाजियाबाद में रूट बदल-बदलकर अवैध शराब सप्लाई करते है। ये दिल्ली नोएडा के सीमावर्ती क्षेत्र में पार्किंग में शराब की भरी गाड़ी खड़ी करके छोटी कारों में शराब की पेटियाँ लादकर सप्लाई करते है। शराब तस्करी का मुख्य़ सरगना कमल किशोर उर्फ के.पी. की योजना के अनुसार ही नोएडा, दिल्ली व आस-पास के क्षेत्रों में आगामी नगर निकाय चुनाव, क्रिमसम एवं नव वर्ष के कार्यक्रम में आपूर्ति के लिए ले जायी जा रही थी। यह कई कारों में शराब भरकर लेकर चलते हैं ताकि अलग-अलग क्षेत्रों में आसानी से आपूर्ति की जा सके। पूछताछ से यह भी ज्ञात हुआ कि यह लोग अवैध शराब तस्करी का कार्य करीब 8-10 साल से कर रहे हैं। शराब तस्करी का मुख्य सरगना कमल किशोर उर्फ के.पी. के विरूद्ध दिल्ली व एन.सी.आर क्षेत्र में शराब तस्करी व जघन्य अपराधों के 27 अभियोग पंजीकृत है

अभियुक्तों का विवरण

1.रवि चौहान पुत्र सन्तलाल निवासी ए-254, गाजीपुर, दिल्ली।
2.नकुल नागर पुत्र परविन्दर नागर निवासी ग्राम खिचड़ीपुर, थाना कल्याणपुरी, दिल्ली।
3.आशीष पुत्र कमल किशोर चौरसिया निवासी 21/420, त्रिलोकपुरी, थाना मयूरविहार, दिल्ली।

फरार अपराधीः

1.कमल किशोर उर्फ के.पी. पुत्र राजकिशोर चौरसिया निवासी 21/420 त्रिलोकपुरी थाना मयूरविहार दिल्ली
2.मनोज व तीन अज्ञात

पंजीकृत अभियोग का विवरणः

मु0अ0सं0 542/2022 धारा 60/63/72 आबकारी अधिनियम थाना सेक्टर-20, गौतमबुद्धनगर।

आपराधिक इतिहास मुख्य सरगना कमल किशोर उर्फ के.पी
.
1-461/1990 धारा 379 भादवि थाना मयूर विहार दिल्ली।
2-97/1990 धारा 448 भादवि थाना मयूर विहार दिल्ली।
3-1/1995 धारा 25/54/59 थाना मयूर विहार दिल्ली।
4-45/2002 धारा 341/323/34 भादवि थाना मयूर विहार दिल्ली।
5-325/2003 धारा 307/34 भादवि थाना मयूर विहार दिल्ली।
6-107/2003 धारा 61/1/14 आबकारी अधिनियम थाना मयूर विहार दिल्ली।
7-224/2003 धारा 324/34 भादवि थाना मयूर विहार दिल्ली।
8-247/2003 धारा 61/1/14 आबकारी अधिनियम थाना मयूर विहार दिल्ली।
9-490/2003 धारा 61/1/14 आबकारी अधिनियम थाना मयूर विहार दिल्ली।
10-61/2004 धारा 341/323/24 भादवि थाना मयूर विहार दिल्ली।
11-307/2005 धारा 307 भादवि थाना मयूर विहार दिल्ली।
12-307/2006 धारा 452/506/34 भादवि थाना मयूर विहार दिल्ली।
13-361/2006 धारा 452/506/34 भादवि थाना मयूर विहार दिल्ली।
14-222/2007 धारा 61/78/1/14 आबकारी अधिनियम थाना मयूर विहार दिल्ली।
15-360/2007 धारा 323/341/506 भादवि थाना मयूर विहार दिल्ली।
16-337/2007 धारा 376/342/307/324/452/506/120बी भादवि थाना मयूर विहार दिल्ली।
17-59/2008 धारा 33 आबकारी अधिनियम थाना मयूर विहार दिल्ली।
18-01/2011 धारा 3 आरपी यूपी एक्ट /41.1 सीआरपीसी हजरत निजामुद्दीन रेलवेज।
19-281/2012 धारा 33 दिल्ली आबकारी अधिनियम थाना मयूर विहार दिल्ली।
20-425/2016 धारा 33 दिल्ली आबकारी अधिनियम थाना मयूर विहार दिल्ली।
21-463/2018 धारा 33 दिल्ली आबकारी अधिनियम थाना मयूर विहार दिल्ली।
22-360/2019 धारा 33/58 आबकारी अधिनियम थाना मयूर विहार दिल्ली।
23-378/2019 धारा 33 दिल्ली आबकारी अधिनियम थाना मयूर विहार दिल्ली।
24-374/2020 धारा 33 दिल्ली आबकारी अधिनियम थाना मयूर विहार दिल्ली।
25-102/2021 धारा 33 दिल्ली आबकारी अधिनियम थाना मयूर विहार दिल्ली।
26-553/2021 धारा 33/58 दिल्ली आबकारी अधिनियम थाना विवेक विहार दिल्ली।
27-653/2022 धारा 33/58 दिल्ली आबकारी अधिनियम थाना कल्याणपुरी दिल्ली।

बरामदगी का विवरणः

1-महिन्द्रा बुलेरो पिकअप कार नं0 पीबी 11सीबी 4172
2-स्विफ्ट कार नं0 यूपी 16 सीके 6285
3-सैंट्रो कार नं0 डीएल 13 सी 1733
4-होंडा सिटी कार नं0 डीएल 4 सीएएच 4685
5.मोटो मार्का की मेड इन हरियाणा की 386 पेटी(4,500 लीटर) प्रतिबन्धित/अवैध शराब (कीमत करीब 21 लाख)
6.40,300 रुपये
7.06 मोबाइल फोन

 1,836 total views,  2 views today

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published.

साहित्य-संस्कृति

चर्चित खबरें

You may have missed

Copyright © Noidakhabar.com | All Rights Reserved. | Design by Brain Code Infotech.