नोएडा खबर

खबर सच के साथ

नोएडा, 20 जनवरी।

कोनरवा ने नोएडा प्राधिकरण के सीईओ पत्र लिखकर नोएडा शहर के मूलभूत इंफ्रास्ट्रक्चर में कार्य करने के लिए दीर्घकालीन रणनीति बनाने की मांग की है कनवा के अध्यक्ष पीएस जैन और महासचिव ब्रिगेडियर अशोक हक इस संबंध में महत्वपूर्ण मुद्दे को उठाया है

कोनरवा ने कहा है कि नौएड़ा उत्तर प्रदेश का आदर्श शहर है तथा यहॉ पर इन्फ्रास्ट्रेक्चर का विकास प्राधिकरण द्वारा काफी अच्छा किया गया है। आपके आने के उपरान्त इन्फ्रास्ट्रेक्चर का विकास और अधिक तीव्र गति से हुआ है मगर कुछ योजनाऐ शीघ्रता से पूरी भी की गई है। परन्तु कुछ योजनाओ को पूर्ण करने में काफी विल्मभ हो रहा है। जिससे आवागमन में शहर के नागरिको को काफी परेशानी हो रही है। सम्भवत विलम्ब के कारण प्राधिकरण का खर्च भी बढ़ गया होगा।

नौएड़ा भी भारत सरकार की योजना के अनुसार स्वच्छता अभियान में काम कर रहा है उसको और सार्थक व प्रभावी बनाने के लिए निम्न बिन्दुओ पर भी ध्यान दिया जाऐ तो अच्छा रहेगा।
शहर के विकास एवम् रखरखाव की कोई दीर्घकालीन योजना, आगामी 5 अथवा 10 वर्ष की अभी तक नही बनाई गई है तथा कौन सा कार्य को समय प्रणाली के अनुसार कब शुरू करना है तथा कब समाप्त करना है। उसका स्थाई रिकार्ड/प्रारूप प्राधिकरण द्वारा नही बनाया गया है। जैसेः-

1. पीने योग्य पानीः-

नोएड़ा में 46 वर्षो के बाद भी शहर को पीने योग्य पानी नही मिल रहा है। गंगा वाटर में अन्डर ग्राउन्ड वाटर जिसका टी0डी0एस0 1500 से 2500 तक है उसे मिक्स करने से गंगा वाटर जिसका टी0डी0एस 250 से 350 होता है तथा शुद्ध पानी है। उसको खराब कर दिया जाता है। अतः मिक्स करने से पूर्व ग्राउन्ड वाटर को भी ट्रिटिड करके मिलाया जाये तो पानी पीने योग्य बन सकता है। रेनिवैल व टयूब वैल की रोस्टर बना कर मेनटेन्स किया जाये। जैसे फिल्टर बदलना व पाईपो की सफाई तथा मोटरो की मेन्टेनेन्से आदि। ऐसा करने पर ये शीघ्र खराब नही होगे। इसके अतिरिक्त आपूर्ति किये जा रहे पानी की नियमित रोस्टर के अनुसार पाईपो की फ्लैसिंग की जाये तो मात्रा, प्रेशर में सुधार होगा।
2. वाटर हार्वेस्टिंग व्यवस्थाः-

वाटर हार्वेस्टिंग की दूरगामी योजना बना कर सुचारू व क्रियान्वित करवाई जानी चाहिए। जिसके लिए संस्था का सुझाव है कि सर्वप्रथम सभी सरकारी प्रतिस्ठानों, प्रशांसनिक कार्यालयो, कारपोरेट औफिस, आई0टी0 औफिस, कम्युनिटि सेन्टर, मेरिज होम, सरकारी बंगले, कॉलेज, स्कूल, विश्वविद्यालय, हाउसिग सोसाईटिज, माल, पार्क, स्टेड़ियम, बस टर्मिनल, रेलवे स्टेशन, एयर पोर्ट आदि में क्षेत्रफल के अनुसार वाटर हार्वेस्टिंग कराये जाने चाहिए तथा उनका कम से कम 5 वर्ष का मेन्टेनेन्स कर कोनट्रेक्ट भी दिया जाना चाहिए। जिससे यह कार्यशील रहेगा।
3. एलीवेटिड रोडः-

शहर की सभी बड़ी सड़को पर जैसे डीएनडी रोड़, हरोला रोड़, सै0 6 रोड़ सभी सड़को पर भविष्य की आवश्यकताओ को देखते हुऐ आवश्यकता के आधार पर इन रोड़ो पर एलीवेटिड रोड़ बना जाना चाहिए, जिस से भविष्य में यातायात की समस्या कम होगी।
4. शहर के बड़़े नालो की सफाईः-

इसके लिए दुरगामी योजना स्थाई रूप से बनाई जाऐ जिसमें नालो की मरम्मत अन्दर व बाहर से, नालो की बाउन्डरी वाल की मरम्मत, नालो के अन्दर ढलान व नालो के ऊपर से कुड़ा नालो में न गिरे इसके लिए योजना बनाई जानी चाहिए, जिससे प्रति वर्ष यह समस्या न खड़ी हो। इनकी सफाई का ठेका किस महीने से आवंटित होना चाहिए तथा कब तक काम पुरा हो जाना चाहिए, चाहे ये छोटे छोटे केई ठेको में बॉट कर दिया जाना चाहिए। जिससे कार्य समय से पुरा हो सकेगा।
आवासिय सैक्टरो की नालियो का ढलान बहुत खराब है, एक बार इन्हे ठीक किया जाना चाहिए, जिससे प्रतिवर्ष यह समस्या नही होगी।
5. हाई पावर लाईन के नीचे आने वाले पेड़ो की छटाई :-

शहर में काफी लम्बे समय से सैक्टरो में पेड़ो की छटाई का कार्य नही किया गया है। जिसके समबंध में आपको अवगत कराना है कि कई सैक्टरो में हाई पावर लाईन के निचे पेड़ लगे हुऐ है। कई जगह हाई पावर लाईन आवासिय प्लाट/हाऊस के सामने बनी ग्रीन बैल्ट में से गुजर रही है। जिनकी छटाई होना आवश्यक है। अन्यथा बरसात में दूर्घटना हो सकती है।
6. पार्किंग की समस्याः-

शहर में दिन प्रति दिन आबादी व वाहनो की संख्या बढ़ रही है। इसकी भविष्य की आवश्यकताओ को देखते हुऐ योजना बना कर इस समस्या का स्थाई समाधान किया जाना चाहिए।
7. जल भराव की समस्याः-

शहर में अनेक स्थानो पर जल भराव होता है। उस समय उस पर अस्थाई कार्यवाही की जाती है, इस पर भविष्य की आवश्यक्ताओ को देखते हुऐ योजना बनाई जानी चाहिए। यह प्रत्येक वर्ष समस्या होती है। कोनरवा ने कहा है कि शहर में इन्फ्रास्ट्रेक्चर के सुधार के समबंध में उपरोक्त तथ्यो का संज्ञान लेकर नियम बनाऐ जाऐ तथा उनका अनुपालन सुनिश्चित किया जाऐ। जिससे हमारा शहर वास्तव में आदर्श शहर होगा।

 6,885 total views,  2 views today

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published.

साहित्य-संस्कृति

चर्चित खबरें

You may have missed

Copyright © Noidakhabar.com | All Rights Reserved. | Design by Brain Code Infotech.