नोएडा खबर

खबर सच के साथ

एनसीआर का रॉक स्टार वाहन चोर गैंग का लीडर ग्रेटर नोएडा में गिफ्तार, 24 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद

1 min read

ग्रेटर नोएडा, 13 फरवरी।

थाना बीटा-2 पुलिस द्वारा अंतर्राज्यीय “रॉक स्टार वाहन चोर गैंग” का पर्दाफाश करते हुए गैंग लीडर अभियुक्त विपिन को गिरफ्तार किया है। इस गैंग ने 5 दर्जन मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं को कबूल किया है। उनके कब्जे से चोरी की 24 मोटरसाइकिल बरामद की गई हैं।

डीसीपी ग्रेटर नोएडा साद मियाँ खान ने बताया कि दिनांक 12/13 फरवरी 2023 की रात्रि में चेकिंग के दौरान थाना बीटा-2 पुलिस द्वारा अंतर्राज्यीय “रॉक स्टार वाहन चोर गैंग” लीडर विपिन पुत्र बदलू निवासी बिरोनडी फौलादपुर, थाना चोला, जिला बुलन्दशहर को थाना क्षेत्र के चारों सिग्मा गोल चक्कर के पास से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त की निशादेही पर राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली एनसीआर क्षेत्र से चोरी की गयी 24 मोटरसाइकिल (फर्जी नम्बर प्लेट लगी व चेसिस नम्बर घिसी हुयी) बरामद हुई है।

घटना का विवरण:

अभियुक्त शातिर किस्म का अंतर्राज्यीय वाहन चोर है, जिनका दिल्ली एनसीआर क्षेत्र में एक सक्रिय गैंग है जिसका गैंग लीडर विपिन है। अभियुक्त शिवम इस गैंग का सक्रिय सदस्य है। दोनों खुद को मोटरसाइकिल चोरी में रॉक स्टार मानते है और अपनी मोटर साइकिल के पीछे “THE ROCK” लिखकर चलते है। इस गिरोह से पूछताछ के दौरान भिन्न-2 राज्यों से मोटर साइकिल चोरी की लगभग पाँच दर्जन से अधिक घटनाओं को अंजाम देने का इकबाल किया गया है। अभियुक्तों द्वारा राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली एनसीआर क्षेत्र में घूम फिरकर रेकी करके खासकर स्पलैण्डर मोटरसाइकिल को टारगेट कर चोरी करते हैं एवं चोरी की गयी मोटर साइकिलों पर पुलिस को धोखा देने की नियत से फर्जी नम्बर प्लेट लगाकर व चेसिस नम्बर घिसकर मोटर साइकिलों को गैराज में लाकर खडा करके चोरी की गयी मोटर साइकिलों के सामान को स्वयं के गैराज में मरम्मत के लिए आयी मोटरसाइकिल में बदलकर अवैध धन अर्जित करते है। अभियुक्त शिवम अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया है जिसकी तलाश प्रयास जारी है।

अभियुक्त का विवरण:

विपिन पुत्र बदलू निवासी बिरोनडी फौलादपुर, थाना चोला, जिला बुलन्दशहर।

फरार अभियुक्त का विवरण:

शिवम निवासी बुलंदशहर।

पंजीकृत अभियोग/आपराधिक इतिहास का विवरण:

1. मु0अ0सं0- 27518/22 धारा 379/411 भादवि थाना ई-पुलिस स्टेशन, दिल्ली।
2. मु0अ0सं0- 41/09 धारा 379/411 भादवि थाना मेथाना ज्योति नगर, जयपुर, राजस्थान।
3. मु0अ0सं0- 762/20 धारा 379/411 भादवि थाना सेक्टर 20 नोएडा, गौतमबुद्धनगर।
4. मु0अ0सं0- 147/2009 धारा 379/411 भादवि थाना समयपुर बादली रोहिणी, दिल्ली।
5. मु0अ0सं0- 872/2022 धारा 379/411 भादवि थाना मोदीनगर, गाजियाबाद।
6. मु0अ0सं0- 023541 / 2021 धारा 379/411 भादवि थाना ई-पुलिस स्टेशन MV THEFT क्राईम ब्रांच, दिल्ली।
7. मु0अ0सं0- 149/2018 धारा 379/411 भादवि थाना सूरजपुर, गौतमबुद्धनगर।
8. मु0अ0सं0- 071/2023 धारा 379/411 भादवि थाना बीटा-2, गौतमबुद्धनगर।
9. मु0अ0सं0- 072/2023 धारा 379/411 भादवि थाना बीटा-2, गौतमबुद्धनगर।
10. मु0अ0सं0- 073/2023 धारा 414/482 भादवि थाना बीटा-2, गौतमबुद्धनगर।

बरामदगी का विवरण

1. मोटरसाइकिल स्पलैण्डर नं0 DL3SDK1411 फर्जी नम्बर प्लेट लगी हुयी।
2. बुलेट मोटरसाइकिल नं0 HR06AM1315 सम्बन्धित मु0अ0सं0 027518/22 ई-पुलिस स्टेशन, दिल्ली फर्जी नम्बर प्लेट लगी हुयी।
3. स्पेलन्डर प्लस रंग काला- RJ14SZ9705 सम्बन्धित मु0अ0सं0-41/09 थाना ज्योति नगर जयपुर, राजस्थान फर्जी नम्बर प्लेट लगी हुयी।
4. स्पेलन्डर रंग काला नंबर DL3SDQ2709 सम्बन्धित मु0अ0सं0- 762/20 थाना सेक्टर 20, नोएडा फर्जी नम्बर प्लेट लगी हुयी।
5. स्पलैंडर रंग काला नम्बर- नंबर DL7SBN3830 फर्जी नम्बर प्लेट लगी हुयी।
6. स्पलैण्डर नंबर UP38B5152 फर्जी नम्बर प्लेट लगी हुयी व चेसिस नम्बर घिसा हुआ।
7. स्पलैण्डर नंबर HR30N6562 फर्जी नम्बर प्लेट लगी हुयी।
8. स्पलैण्डर नंबर UP16AQ7594 फर्जी नम्बर प्लेट लगी हुयी।
9. स्पलैण्डर रंग सफेद नंबर UP13AQ8414 फर्जी नम्बर प्लेट लगी हुयी।
10. सुजुकि हयाते रंग लाल नंबर DL9SAW0254 फर्जी नम्बर प्लेट लगी हुयी।
11. स्पलैण्डर प्लस नंबर DL4SBM0506 सम्बन्धित मु0अ0सं0 147/2009 थाना समयपुर बादली रोहिणी दिल्ली फर्जी नम्बर प्लेट लगी हुयी।
12. पैसन प्रो नंबर UP16AY7618 फर्जी नम्बर प्लेट लगी हुयी।
13. स्पलैण्डर प्लस रंग हरा नंबर UP16CF1457 फर्जी नम्बर प्लेट लगी हुयी।
14. स्पलैण्डर प्लस नं० नं० UP15AF6179 फर्जी नम्बर प्लेट लगी हुयी व चेसिस नम्बर घिसा हुआ।
15. स्पलैण्डर प्लस नंबर UP14DP0418 सम्बन्धित मु०अ०सं० – 872/2022 थाना मोदीनगर, गाज़ियाबाद।
16. स्पलैण्डर प्लस नंबर OR22C7936 फर्जी नम्बर प्लेट लगी हुयी।
17. स्पलैण्डर प्लस नंबर UP16AD4565 फर्जी नम्बर प्लेट लगी हुयी।
18. स्पलैण्डर प्लस नंबर DL5SCF6813 सम्बन्धित मु०अ०सं० 023541 / 2021 थाना ई-पुलिस स्टेशन MV THEFT क्राईम ब्रांच दिल्ली फर्जी नम्बर प्लेट लगी हुयी।
19. स्पलैण्डर प्लस नंबर DL5SBH5516 फर्जी नम्बर प्लेट लगी हुयी।
20. स्पलैण्डर प्लस नंबर DL3SEM5190 सम्बन्धित मु०अ०सं० 071/2023 थाना बीटा-2, गौतमबुद्धनगर।
21. स्पलैण्डर प्लस नंबर DL3SEC7572 फर्जी नम्बर प्लेट लगी हुयी।
22. स्पलैण्डर प्लस नंबर UP81AZ0764 फर्जी नम्बर प्लेट लगी हुयी।
23. स्पलैण्डर प्लस नंम्बर UP16BC1625 सम्बन्धित मु०अ०सं०- 149/2018 थाना सूरजपुर, गौतमबुद्धनगर फर्जी नम्बर प्लेट लगी हुयी व चेसिस नम्बर घिसा हुआ।
24. स्पलैण्डर प्लस नंबर UP16CD7583 सम्बन्धित मु०अ०सं० 072/2023 थाना बीटा-2 ग्रेनो फर्जी नम्बर प्लेट लगी हुयी।

 5,631 total views,  2 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published.

साहित्य-संस्कृति

चर्चित खबरें

You may have missed

Copyright © Noidakhabar.com | All Rights Reserved. | Design by Brain Code Infotech.