नोएडा खबर

खबर सच के साथ

नोएडा: गुरुग्राम से आया था भाई की पत्नी को गोली मारकर फरार

1 min read

नोएडा, 4 मार्च।

पीआरवी कन्ट्रोल रूम के माध्यम से थाना सेक्टर 142 पर सूचना प्राप्त हुई कि संजय पुत्र टीकम सिंह द्वारा एक महिला को गोली मारकर घायल कर दिया गया है, सूचना पर तत्काल थाना पुलिस द्वारा मौके पर पहुॅच कर घायल महिला को उपचार हेतु अस्पताल भेज दिया गया। महिला के पैर में गोली लगी है, जिनका उपचार सफदरजंग अस्पताल में चल रहा है, जो वर्तमान में खतरे से बाहर हैं। आरोपी संजय घायल महिला का ज्येठ है। महिला व अन्य 03 लोगों के विरूद्ध वर्ष 2021 में मु0अ0सं0 571/2021 धारा 364 आईपीसी थाना सूरजपुर पर पंजीकृत है जिसमें संजय गवाह है। घायल महिला उक्त अभियोग में 6 माह पूर्व जमानत पर आई थी। आरोपी कई वर्षों से गुरुग्राम हरियाणा में रहता है तथा गौतमबुद्धनगर पुलिस द्वारा आरोपी संजय पर जिलाबदर की कार्यवाही नहीं की गई है। कल ही आकर आरोपी ने उपरोक्त घटना को अंजाम दिया है। घायल महिला के भाई द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

 9,241 total views,  2 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published.

साहित्य-संस्कृति

चर्चित खबरें

You may have missed

Copyright © Noidakhabar.com | All Rights Reserved. | Design by Brain Code Infotech.