नोएडा खबर

खबर सच के साथ

नोएडा विधायक पंकज सिंह बनेंगे भारतीय साइकिलिंग महासंघ के अध्यक्ष !

1 min read

नई दिल्ली, 19 अप्रैल।

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जी के पुत्र और नोएडा के विधायक पंकज सिंह को भारतीय साइकिलिंग महासंघ का नया अध्यक्ष चुना जाना तय है उनके साथ ही महासंघ के 24 सदस्य कार्यकारिणी का भी चयन किया जाना है। यह घोषणा नैनीताल उत्तराखंड में शनिवार को होने वाली बैठक में होगी। उन्हें सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद के लिए चुना जाना तय है। इस पद के लिए वह अकेले प्रत्याशी थे।

मिली जानकारी के अनुसार पंकज सिंह अब पंजाब के पूर्व मंत्री परमिंदर सिंह ढींढसा का स्थान लेंगे। उल्लेखनीय है कि पंकज सिंह इस समय बीजेपी की उत्तर प्रदेश इकाई में उपाध्यक्ष के पद पर भी हैं।

 63,043 total views,  2 views today

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published.

साहित्य-संस्कृति

चर्चित खबरें

You may have missed

Copyright © Noidakhabar.com | All Rights Reserved. | Design by Brain Code Infotech.