नोएडा खबर

खबर सच के साथ

नोएडा : एक्सप्रेसवे पर सड़क दुर्घटना में एक परिवार के तीन की मौत, 2 घायल

1 min read

नोएडा, 6 मई।

थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र में सेक्टर 160 के पास भीषण सड़क दुर्घटना में 3 माह के बच्चे और उसके माता पिता की मृत्यु  हो गई। कार में सवार दो अन्य घायल हो गए।

पुलिस के अनुसार  1-कार्तिक गुप्ता पुत्र नवीन गुप्ता निवासी विकास नगर एक्सटेंशन, आस्थल पार्क के सामने, दिल्ली उम्र करीब 25 वर्ष, 2-शिवानी पत्नी कार्तिक उम्र 23 वर्ष, 3-शीतल शर्मा (साली) उम्र 18 वर्ष, 4-कार्तिक का एक बच्चा उम्र करीब 3 माह व 5-कार्तिक की बुआ सुमन गुप्ता निवासी मोती नगर, सुदर्शन पार्क, नई दिल्ली जो अपनी स्विफ्ट डिजायर कार नंबर डीएल 1 सी.ए.ई 2241 से आगरा से एक शादी समारोह में सम्मिलित होकर वापस दिल्ली आ रहे थे, सुबह करीब 5ः00 बजे सेक्टर-160 के पास सड़क किनारे पेड़ से टकरा गए जिसकी वजह से सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। कार्तिक गुप्ता और उनकी साली शीतल शर्मा को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया जहां कार्तिक गुप्ता की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। सुमन गुप्ता और कार्तिक गुप्ता के 3 माह के बच्चे को फेलिक्स हॉस्पिटल, सेक्टर-137 में एडमिट कराया गया जहां 3 माह के बच्चे की मृत्यु हो गई। कार्तिक गुप्ता की पत्नी शिवानी को जेपी हॉस्पिटल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतको के परिजनों को सूचना दे दी गई जो मौके पर आ गए हैं। पंचायतनामा भरकर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

 4,292 total views,  4 views today

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published.

साहित्य-संस्कृति

चर्चित खबरें

You may have missed

Copyright © Noidakhabar.com | All Rights Reserved. | Design by Brain Code Infotech.