नोएडा खबर

खबर सच के साथ

विनोद शर्मा

नोएडा, 6 जून।

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा 2024 के लोकसभा चुनाव में पार्टी के नए और पुराने कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर महासम्पर्क अभियान की शुरुआत 7 जून यानी बुधवार को नोएडा से करने जा रहे हैं। इसमे सभी कार्यकर्ता व पदाधिकारी अपने अपने टिफिन लेकर आएंगे और साथ मे आर एस एस के सह भोज की तर्ज पर साथ मे बैठक करेंगे।

जिलाध्यक्ष से लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष एक साथ होंगे

इस बैठक की खास बात यह है कि यहां राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा के साथ ही प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी, पश्चिम यूपी के क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र शिशोदिया और जिलाध्यक्ष मनोज गुप्ता व गौतमबुद्ध नगर के जिलाध्यक्ष विजय भाटी भी मौजूद रहेंगे।

कार्यकर्ताओं के गिले शिकवे भी दूर होंगे

बीजेपी के पश्चिम यूपी से जुड़े आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि इस बैठक का उद्देश्य चुनाव की तैयारियों के साथ मोदी सरकार के नौ साल पूरे होने पर उपलब्धियों की जानकारी कार्यकर्ताओं तक पहुंचाने का उद्देश्य है। इसी कड़ी में पुराने कार्यकर्ताओं को अपनी बात रखने का भी मौका मिलेगा। माना जाता है कि बीजेपी की ऐसी पार्टी है जो जिले, क्षेत्रीय, प्रदेश व राष्ट्रीय नेतृत्व के साथ एक साथ बैठेगी और भोजन करेंगे। ऐसा अवसर अन्य राष्ट्रीय व क्षेत्रीय पार्टियों में नही मिलता। यह सन्देश वह अपने कार्यकर्ताओं के साथ ही दूसरे दलों को देना चाहती है।

एक घण्टे का रहेगा मंथन

बीजेपी सूत्रों के अनुसार यह कार्यक्रम सेक्टर 51 के एलपीएस पब्लिक स्कूल परिसर में होगा। इसके लिए सुबह 11 बजे का समय रखा गया है। यह कार्यक्रम लंच के अलावा लगभग एक घण्टे का होगा। इसमे सभी पुराने कार्यकर्ताओं को आमंत्रित किया गया है।

जन प्रतिनिधि भी रहेंगे शामिल

इस बैठक में गौतमबुद्धनगर लोकसभा क्षेत्र के हिसाब से कार्यकर्ता व जनप्रतिनिधियों को बुलाया गया है मतलब नोएडा, दादरी, जेवर, सिकंदराबाद व खुर्जा के विधायक व बुलन्दशहर के जिलाध्यक्ष भी शामिल होंगे। सांसद डॉ महेश शर्मा की भी मौजूदगी रहेगी।

 49,859 total views,  2 views today

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published.

साहित्य-संस्कृति

चर्चित खबरें

You may have missed

Copyright © Noidakhabar.com | All Rights Reserved. | Design by Brain Code Infotech.