नोएडा खबर

खबर सच के साथ

नोएडा : मोदी सरकार के नौ साल पूरे होने पर बीजेपी का प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन सम्पन्न

1 min read

नोएडा, 19 जून।

नोएडा भारतीय जनता पार्टी ने भारत सरकार के 9 वर्ष सफल पूर्ण होने के अवसर पर प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन का आयोजन किया। इस सम्मेलन में मुख्य अतिथि के तौर पर गौतमबुद्ध नगर सांसद डॉ महेश शर्मा, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मोहित बैनीवाल रहे।
प्रबुद्ध वर्ग से सीधे संवाद स्थापित करते हुए केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार और यूपी सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। इसके साथ ही विकास और राष्ट्रवाद को पार्टी की प्राथमिकता बताया है।
डॉ महेश शर्मा ने ने कहा कि ‘पीएम मोदी ने एक धर्म श्रेष्ठ धर्म का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत किया है। उन्होंने भारत की एकता और अखंडता का पूरी दुनिया के अंदर डंका बजाया और पूरी दुनिया में तिरंगे को लहराया है। आज भाजपा के लिए व्यक्ति से बड़ा दल है और दल से बड़ा देश है। भाजपा कार्यकर्ता के लिए सत्ता प्राप्त करना और शासन करना मात्र लक्ष्य नहीं है। भाजपा मूल्यों और आदर्शों को लेकर राजनीति में आई है, जिससे देश की आस्था जुड़ी है।
मोदी जी ने पूर्वोत्तर राज्यों के साथ संवाद स्थापित किया जो आजादी के बाद से अधूरा था। सदी की इस महामारी के दौरान अमेरिका के मुकाबले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत का कोरोना प्रबंधन बेहतरीन रहा। नेतृत्व जब समर्थ होता है तो पूरा देश साथ चलता है।

अपने संवाद में मोहित बैनीवाल ने कहा जब कांग्रेस की सरकार थी, तब लोग आंदोलन करते थे, वंदे मातरम नहीं गा सकते थे, चंदन नहीं लगा सकते थे और आज वंदे मातरम भारत में ही नहीं विदेशों में भी गाया जा रहा है, यह हम सभी के लिये गर्व की बात है। अब श्रेष्ठ भारत का निर्माण हो रहा है। बैंक में गरीब लोगों के निशुल्क खाते खोले गए, जिसके लिए प्रधानमंत्री जनधन योजना द्वारा चलाई जा रही है. जो गरीबों के लिए महत्वपूर्ण साबित हो रही है. बैंकों में खाता खोलने से गरीबों को सीधे खातों में योजनाओं का अनुदान भेजा जा रहा है, इससे बिचौलियों का काम खत्म हो गया है.
भाजपा सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास की वजह से देश ने ही नहीं, उत्तर प्रदेश की जनता भी भारतीय जनता पार्टी के साथ है। इसका प्रमाण भी उत्तर प्रदेश की जनता ने कई बार दिया है। 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव, 2017 का विधानसभा चुनाव जीतने के बाद पंचायती चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने भारी जीत जनता की मदद से पाई थी और आने वाले लोक सभा चुनाव में भी जनता भाजपा के साथ रहेगी।

कार्यक्रम की अध्यक्षता ज़िलाध्यक्ष मनोज गुप्ता ने करी। उनके साथ कार्यक्रम में राष्ट्रीय प्रवक्ता गोपाल अग्रवाल, क्षेत्रीय मंत्री बिजेंद्र नागर, महामंत्री उमेश त्यागी, गणेश जाटव, महेश अवाना, गिरजा सिंह, डॉ वी एस चौहान, गिरीश कोटनाला, चमन अवाना, विपिन मलहन, एन पी सिंह, कुशलपाल सिंह, प्रमोद बहल, लोकेश यादव, ओमवीर अवना, अमरीश त्यागी, राम निवास यादव, राजीव त्यागी, गोपाल गौड़, अशोक मिश्रा, एस पी चमोली, महेश सक्सेना, महेंद्र नागर, उमेश यादव, अहसान ख़ान, आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 42,908 total views,  2 views today

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published.

साहित्य-संस्कृति

चर्चित खबरें

You may have missed

Copyright © Noidakhabar.com | All Rights Reserved. | Design by Brain Code Infotech.