गौतमबुद्धनगर के सभी मंडलों में सुना गया मोदी मंत्र, कैसे बूथ हो मजबूत ?
1 min readग्रेटर नोएडा, 27 जून।
भाजपा का मेरा बूथ सबसे मज़बूत कार्यक्रम सम्मेलन को देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने भोपाल से पूरे देश के बूथ अध्यक्षों को मेरा बूथ सबसे मज़बूत संवाद कार्यक्रम से सम्बोधित किया।
यह सम्बोधन वर्चूअल के माध्यम से जनपद गौतमबुधनगर के 11 मंडलों सूरजपुर मंडल जारचा मंडल बिसरख मंडल बादलपुर मंडल ग्रेटर नॉएडा मंडल दादरी नगर दादरी देहात मंडल कासना मंडल दनकोर मंडल रबपुरा मंडल ज़ेवर मंडल में बूथ अध्यक्षों के साथ पार्टी पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यालय पर सूरजपुर मंडल कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी एवं पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष जे॰पी॰ नड्डा जी के संबोधन को सुना।
इस अवसर पर मुख्य रूप से ज़िला अध्यक्ष विजय भाटी ने कहा कि आज से मेरा बूथ सबसे मज़बूत संवाद कार्यक्रम की शुरुआत हो चुकी है हम सभी को अपने अपने बूथ को मज़बूत करना है बूथ मज़बूत चुनाव जीता।
हमें एक बार फिर से मोदी सरकार बने उसके लिये सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं और सरकार की उपलब्धियों के और पार्टी की रीति नीति के विषय में जन जन को बताएँ इस अवसर पर मुख्य रूप से बिजेंद्र भाटी पिछड़ा आयोग सदस्य दादरी नगर पालिका अध्यक्ष गीता पंडित महामंत्री दीपक भारद्वाज जिला पंचायत सदस्य देवा भाटी मीडिया प्रभारी कर्मवीर आर्य ज़िला मंत्री सत्यपाल शर्मा गुरुदेव भाटी सेवानंद शर्मा सतेंद्र नागर गजेन्द्र मावी बलराज भाटी मनोज भाटी संजय भाटी सोमेश गुप्ता महेश शर्मा मनोज़ प्रधान जगदीप नागर राजेंद्र भाटी उदयवीर चौधरी अशोक शर्मा प्रेम प्रधान विचित्र तोमर रिंकु भाटी अनिता गौतम रजनी तोमर राज नागर श्यमवीर भाटी संजीव चौहान राजेश ठेकेदार आदि सैकड़ों सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
72,170 total views, 2 views today