नोएडा खबर

खबर सच के साथ

नोएडा में पुलिस मुठभेड़, दो लूटेरों को लगी गोली, बादलपुर क्षेत्र में लूट से जुड़ी नगदी और सामान मिला

1 min read

नोएडा, 5 जुलाई।

थाना फेस 2 सेन्ट्रल नोएडा पुलिस ने पुलिस मुठभेड के पश्चात दो कुख्यात लूटेरों को घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया है। जिनके कब्जे से थाना बादलपुर में दर्ज केस 191/2023 धारा 392/411 भादवि से सम्बन्धित लूटे गये 71,500 रुपये नगद तथा वादी का आधार कार्ड व घटना में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल (हीरो स्पलेण्डर प्लस) तथा 01  पिस्टल 9 MM (बिना मैग्जीन), 02 तमंचा देशी .315 बोर मय 02 खोखा कारतूस व 02 जिन्दा कारतूस .315 बोर बरामद किये गए हैं।

डीसीपी सेंट्रल नोएडा अनिल यादव ने बताया कि 05.07.23 को थाना फेस 2 सेन्ट्रल नोएडा कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर पुलिस द्वारा NSEZ मैट्रो स्टेशन के पास चैकिंग की जा रही थी। इस दौरान एक स्पलेन्डर मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्तियो को रोके जाने पर उनके द्वारा मोटरसाइकिल को विपरीत दिशा में मोडकर भागने का प्रयास किया गया। पुलिस टीम द्वारा उनका पीछा करने पर अचानक उनके द्वारा पुलिस टीम पर फायरिंग की गयी जिसमें पुलिस द्वारा भी आत्मरक्षार्थ फायरिंग की गयी। जिससे इन दोनो के पैर में गोली लगने /पकडे जाने पर इनकी शिनाख्त शातिर बदमाशो के रुप में हुई। है।

इनमे से एक अभियुक्त मनीष गुर्जर मूलतः गाजियाबाद का निवासी है जो कि वर्तमान में करावल नगर दिल्ली में रहता है व दूसरा अभियुक्त विमल जाटव मेरठ का रहने वाला है। इन दोनो के विरुद्ध जनपद बागपत, मु0नगर, कमिश्नरेट गाजियाबाद,कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर के विभिन्न थानो में क्रमशः 13 एवं 19 मुकदमें दर्ज है।

इनसे हुई पूछताछ से यह स्पष्ट हुआ है कि इन्ही दोनो बदमाशो के द्वारा 19 जून को थाना क्षेत्र बादलपुर में जनसेवा केन्द्र संचालक से लूट की घटना की गयी थी। इनके पास से इसी घटना से सम्बन्धित 71500 रुपये नगद तथा इसी मुकदमे के वादी का आधार कार्ड व घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल (हीरो स्पलेन्डर प्लस) एक अदद 09 MM पिस्टल (बिना मैगजीन) व 02 अदद देशी तमंचे, दो खोखा .315 बोर व दो जिन्दा कारतूस .315 बोर बरामद हुये है। मुठभेड के दौरान घायल अभियुक्तगण मनीष व विमल को जीवनरक्षार्थ उपचार हेतु जिला अस्पताल गौतमबुद्धनगर भेजा गया है। इस सम्बन्ध में अग्रिम वैधानिक आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है ।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-
1. मनीष गुर्जर पुत्र राजाराम गुर्जर निवासी ग्राम अगरौला थाना ट्रोनिका सिटी जिला गाजियाबाद हाल पता म0न0-333 गली न0-2 सादतपुर करावल नगर दिल्ली।
2. विमल जाटव पुत्र अशोक जाटव निवासी ग्राम अतराडा थाना खरखौदा जिला मेरठ।

अभियुक्त मनीष गुर्जर का आपराधिक इतिहास

1. मु0अ0सं0 191/2023 धारा 392/411 भादवि थाना बादलपुर गौतमबुद्धनगर
2. मु0अ0स0 01/19 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट थाना खेकडा जिला बांगपत
3. मु0अ0सं0 285/21 धारा 379/411 भादवि थाना खेकडा जिला बांगपत
4. मु0अ0सं0 260/21 धारा 379/411 भादवि थाना खेकडा जिला बांगपत
5. मु0अ0सं0 490/21 धारा 392/411/120 बी भादवि थाना ट्रोनिका सिटी जिला गाजियाबाद
6. मु0अ0सं0 529/21 धारा 411/414 भादवि थाना ट्रोनिका सिटी जिला गाजियाबाद
7. मु0अ0सं0 531/21 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट थाना ट्रोनिका सिटी जिला गाजियाबाद
8. मु0अ0सं0 350/18 धारा 395/397/412 भादवि थाना खेकडा बागपत,
9. मु0अ0सं0 46/19 धारा 392/411/120बी भादवि थाना जानसठ मुजफ्फरनगर
10. मु0अ0सं0 47/19 धारा 307 भादवि थाना जानसठ मु0नगर
11. मु0अ0सं0 106/19 धारा 307 भादवि थाना नई मण्डी मु0नगर
12. मु0अ0सं0 123/19 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट भादवि थाना जानसठ जिला मु0नगर
13. मु0अ0स0-298/23 धारा 307/411 भादवि व 3/25/27 आर्म्स एक्ट थाना फेस 2 नोएडा

अभियुक्त विमल का आपराधिक इतिहास—
1. मु0अ0सं0 459/15 धारा 379/411 भादवि थाना ट्रोनिका सिटी जिला गाजियाबाद
2. 2 मु0अ0सं0 711/15 धारा 379/411 भादवि थाना ट्रोनिका सिटी जिला गाजियाबाद
3. मु0अ0सं0 719/15 धारा 411/414/420 भादवि थाना ट्रोनिका सिटी जिला गाजियाबाद
4. मु0अ0सं0 431/20 धारा 392 भादवि थाना ट्रोनिका सिटी जिला गाजियाबाद
5. मु0अ0सं0 425/20 धारा 392 भादवि थाना ट्रोनिका सिटी जिला गाजियाबाद
6. मु0अ0सं0 580/20 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट थाना ट्रोनिका सिटी जिला गाजियाबाद
7. मु0अ0सं0 268/19 धारा 379/411 भादवि थाना बिसरख जिला गौतमबुद्धनगर
8. मु0अ0सं0 944/20 धारा 392/411/120 बी भादवि थाना दादरी जिला गौतमबुद्धनगर
9. मु0अ0सं0 21/21 धारा 25/27 आर्म्स एक्ट थाना दादरी जिला गौतमबुद्धनगर
10. मु0अ0सं0 19/21 धारा 307 भादवि थाना दादरी जिला गौतमबुद्धनगर
11. मु0अ0सं0 481/21 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट थाना दादरी जिला गौतमबुद्धनगर
12. मु0अ0सं0 350/18 धारा 395/397/412/120बी भादवि थाना खेकडा जिला बागपत
13. मु0अ0स0 01/19 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट थाना खेकडा जिला बांगपत
14. मु0अ0स0 356/18 धारा 25 आर्म्स एक्ट थाना खेकडा जिला बांगपत
15. मु0अ0सं0 46/19 धारा 392/411/120बी भादवि थाना जानसठ मुजफ्फरनगर
16. मु0अ0सं0 47/19 धारा 307 भादवि थाना जानसठ मु0नगर
17. मु0अ0सं0 106/19 धारा 307 भादवि थाना नई मण्डी मु0नगर
18. 18.मु0अ0सं0 123/19 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट भादवि थाना जानसठ जिला मु0नगर
19. 19.मु0अ0स0-298/23 धारा 307/411 भादवि व 3/25/27 आर्म्स एक्ट थाना फेस 2 नोएडा

अभियुक्तगण से बरामदगी का विवरण-
1. 71,500 रुपये नगद सम्बन्धित मु0अ0सं0 191/2023 धारा 392/411 भादवि थाना बादलपुर
2. 01 पिस्टल 9 MM (बिना मैग्जीन)
3. 02 तमंचा देशी .315 बोर मय 02 खोखा कारतूस व 02 जिन्दा कारतूस .315 बोर
4. घटना में प्रयुक्त एक अदद मोटरसाईकिल (हीरो स्पैलण्डर न0 UP 37R 2614)
5. वादी का आधार कार्ड न0-952638643257 सम्बन्धित मु0अ0सं0 191/2023 धारा 392/411 भादवि थाना बादलपुर

 3,588 total views,  4 views today

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published.

साहित्य-संस्कृति

चर्चित खबरें

You may have missed

Copyright © Noidakhabar.com | All Rights Reserved. | Design by Brain Code Infotech.