नोएडा खबर

खबर सच के साथ

नोएडा, 24 जुलाई।

पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर श्रीमती लक्ष्मी सिंह ने सोमवार को पुलिस आधिकारियों के साथ हिंडन नदी में जलस्तर बढ़ने के कारण बाढ़ से प्रभावित हुए क्षेत्रों का भ्रमण किया। उन्होंने बाढ़ से प्रभावित हुए लोगों से संवाद स्थापित करते हुए उनके सुरक्षा और प्रशासन से सहायता के संबंध में संबंधित अधिकारियों से वार्ता की।

पुलिस मीडिया सेल के अनुसार थाना सेक्टर-63 क्षेत्रान्तर्गत छिजारसी कॉलोनी, चोटपुर, बबीता विहार कॉलोनी व 25 फुटा बुद्ध विहार में हिंडन नदी के किनारे स्थित मकानों को पुलिस द्वारा पूर्व में ही खाली करने की अपील करते हुए लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा चुका है। पुलिस और प्रशासन के लोगों द्वारा बाढ़ से प्रभावित लोगों के रुकने के लिए बारात घरों,और स्कूलों में व्यवस्था की गई है।
पुलिस कमिश्नर ने लोगों से वार्ता करते हुए उनका हाल-चाल जाना एवं उनकी समस्याओं को सुनते हुए उनसे अपील की गई जब तक स्थिति नियंत्रित नही हो जाती, धैर्य और समन्वय बनाए रखें। उनके द्वारा संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वह बाढ़ से प्रभावित लोगों के भोजन व उनके ठहरने की उचित व्यवस्था रखे। बिजली, पानी व साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाये।

पुलिस कमिश्नर द्वारा लोगों को बताया गया की स्थिति अभी नियंत्रण में है। पुलिस व प्रशासन के लोगों द्वारा स्थिति पर निरंतर सतर्क दृष्टि रखी जा रही है। लोगों की सहायता के हरसंभव प्रयास जारी है। इस मौके पर डीसीपी सेंट्रल जोन श्री अनिल यादव, एडीसीपी डॉ0 राजीव दीक्षित, एसीपी श्री रामकृष्ण तिवारी व अन्य पुलिस अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे।

 6,623 total views,  4 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published.

साहित्य-संस्कृति

चर्चित खबरें

You may have missed

Copyright © Noidakhabar.com | All Rights Reserved. | Design by Brain Code Infotech.