नोएडा खबर

खबर सच के साथ

बीजेपी में राज्यसभा सांसद सुरेन्द्र सिंह नागर बने राष्ट्रीय सचिव, पश्चिमी यूपी समेत उत्तर भारत मे गुर्जर वोट बैंक साधने की तैयारी

1 min read

विनोद शर्मा

नई दिल्ली, 29 जुलाई।

भारतीय जनता पार्टी ने अपनी नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी में पश्चिमी यूपी के 2 दिग्गज नेताओं को शामिल कर जातीय संतुलन बनाने की कोशिश की है राज्यसभा सांसद और बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेई को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है जबकि राज्यसभा सांसद सुरेन्द्र सिंह नागर को राष्ट्रीय सचिव बनाया गया है सुरेन्द्र सिंह नागर अभी तक उत्तर प्रदेश बीजेपी में उपाध्यक्ष के पद पर हैं।

वैसे तो भाजपा ने 2024 के चुनाव को ध्यान में रखते हुए उत्तर प्रदेश से कुल 8 नेताओं को राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल किया है इनमें शिव प्रकाश लखनऊ से हैं और वह राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री बनाए गए हैं इसी के साथ अरुण सिंह राष्ट्रीय महामंत्री बनाए हैं वह पहले से ही इस पद पर हैं इनके साथ साथ पश्चिम उत्तर प्रदेश से जिनके नाम की सबसे ज्यादा चर्चा है वह गुर्जर नेता और राज्यसभा सांसद सुरेंद्र सिंह नागर हैं। उन्हें बीजेपी ने अभी तक यूपी में प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी थी अब वे राष्ट्रीय सचिव के रूप में देश भर मे गुर्जरों को एकजुट करने का काम करेंगे। वे राज्यसभा में सभापति के पैनल में भी शामिल रहे हैं। वे पश्चिमी यूपी के गुर्जर बहुल क्षेत्र में अच्छा खासा प्रभाव रखते हैं। वे 2009 में बसपा से पहली बार संसद में पहुंचे थे। इसके बाद वे सपा से भी राज्यसभा में पहुंचे थे। बीजेपी ने उनकी अहमियत को ध्यान में रखते हुए यह जिम्मेदारी दी है।

अगले कुछ महीनों में जम्मू कश्मीर में होने वाले पंचायती चुनाव के दौरान भी सुरेंद्र नागर की सक्रिय भूमिका होगी और राजस्थान व मध्यप्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों में गुर्जर वोटों को भाजपा के साथ जोड़ने के लिये भी उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर लाया गया है। इस समय गुर्जर नेताओं की संगठन में बात करें तो राजस्थान की अलका गुर्जर को फिर से राष्ट्रीय सचिव बनाया गया है।

उधर मेरठ क्षेत्र से विधायक रहे बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। वे राज्यसभा सदस्य हैं। पश्चिमी यूपी में ब्राह्मण चेहरे को राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल कर पार्टी ने जातीय संतुलन बनाने की कोशिश की है। इसके साथ साथ बीजेपी ने अल्पसंख्यक कोटे से एमएलसी तारिक मंसूर को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाकर मुस्लिम समाज को जोड़ने की कोशिश की है। पार्टी ने राष्ट्रीय महामंत्री के रूप में राधामोहन अग्रवाल, कोषाध्यक्ष के रूप में राजेश अग्रवाल को शामिल कर वैश्य वोट बैंक को साधने की कोशिश की है। महिलाओं में सांसद रेखा वर्मा को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है।

Noidakhabar.com का राजनीतिक विश्लेषण

 76,219 total views,  4 views today

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published.

साहित्य-संस्कृति

चर्चित खबरें

You may have missed

Copyright © Noidakhabar.com | All Rights Reserved. | Design by Brain Code Infotech.