नोएडा खबर

खबर सच के साथ

दिल्ली, यूपी, राजस्थान और हरियाणा में करते थे वाहन चोरी, मायापुरी के डीलर समेत 9 गिरफ्तार

1 min read

नोएडा, 5 अगस्त।

थाना फेस-1 पुलिस द्वारा दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान व एनसीआर क्षेत्र में हजारों वाहन चोरी करने वाले अन्तर्राज्यीय गैंग के 9 बदमाश गिरफ्तार किए गए हैं। इनके कब्जे से चोरी की तीन गाड़िया, एक मोटरसाइकिल, गाड़ी के कटे स्पेयर पार्ट्स व अवैध हथियार बरामद किये गए हैं।

डीसीपी नोएडा हरिश्चंद्र ने noidakhabar.com को बताया  कि दिनांक 04/08/2023 को थाना फेस-1 पुलिस द्वारा मैनुअल इंटेलीजेन्स व गोपनीय सूचना के आधार पर एनसीआर क्षेत्र में वाहन चोरी करने वाले अन्तर्राज्यीय गैंग के 9 अभियुक्त 1.फारूख उर्फ बाबा पुत्र नोशाद 2.प्रताप उर्फ पप्पु पुत्र अशोक सिंह 3.अजय राज दीवाकर पुत्र दीनदयाल 4.शेरा उर्फ गौरव बक्शी पुत्र चमनलाल बक्शी 5.गौरव मखीजा पुत्र किशोर कुमार 6.अनिल कुमार भाटिया पुत्र नरेन्द्र कुमार 7.जसपाल सिंह उर्फ हैप्पी पुत्र सरदार मनजीत सिंह 8.मन्जीत उर्फ छोटू उर्फ मोनू पुत्र राजेन्द्र सिंह व 9.सौरभ मखीजा उर्फ मख्खी पुत्र किशोर मखीजा को अथॉरिटी की पार्किंग सेक्टर-95, नोएडा के इन गेट से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तों के कब्जे से चोरी की 01 बुलेरो पिकअप रजि नं0 डीएल 1 एल.ए.सी 3640 चोरी की सम्बन्धित मु0अ0सं0 023235/23 धारा 379 भादवि ई-पुलिस स्टेशन, एमवी थैफ्ट (सोनिया विहार), दिल्ली, 01 बुलेरो पिकअप रजि नं0 डीएल 1 एल.एस 5780 चोरी की सम्बन्धित मु0अ0सं0 023405/23 धारा 379 भादवि ई-पुलिस स्टेशन, एमवी थैफ्ट (सिविल लाईन) दिल्ली, 01 मारूति ईको कार रजि नं0 डीएल 8 सी.ए.सी 9788 चोरी की सम्बन्धित मु0अ0सं0 023213/23 धारा 379 भादवि ई-पुलिस स्टेशन, एमवी थैफ्ट, (जीबी पन्त) दिल्ली, 01 मोटरसाइकिल हीरो स्पलेण्डर प्लस चोरी की सम्बन्धित मु0अ0सं0 014631/23 धारा 379 भादवि ई-पुलिस स्टेशन, एमवी थैफ्ट (एलआईजी फ्लैट), दिल्ली, बुलेरो पीकअप रजि नं0 डीएल 1 एल.ए.ए 6244 के कटे स्पेयर पार्ट्स (एक रेडिएटर, एक सैल्फ, एक टायर, एक वाटर पम्प, दो कमानी, एक सैट कलच प्लेट, दो चीमटे मय शोकर, एक बम्फर, हैडलाईट, फैन्डर, फैन्ड फेसिया) व 01 अवैध तमंचा .315 बोर मय 01 खोखा कारतूस .315 बोर व 01 जिन्दा कारतूस .315 बोर बरामद हुए है।

बरामद बुलेरो पिकअप रजि नं0 डीएल 1 एल.ए.ए 6244 के कटे स्पेयर पार्टस (एक रेडिएटर, एक सैल्फ, एक टायर, एक वाटर पम्प, दो कमानी, एक सैट कलच प्लेट, दो चीमटे मय शोकर, एक बम्फर, हैडलाईट, फैन्डर, फैन्ड फेसिया) के सम्बन्ध में वादी सर्वेश कुमार निवासी न्यू अशोक नगर, दिल्ली की लिखित तहरीर के आधार पर थाना फेस-1 पर मु0अ0सं0 360/23 धारा 379 भादवि दिनांक 14.07.23 को पूर्व से पंजीकृत है। अभियुक्त फारूख उर्फ बाबा उपरोक्त को 01 अवैध तमंचा .315 बोर मय 01 खोखा कारतूस .315 बोर व 01 जिन्दा कारतूस .315 बोर के साथ गिरफ्तार किया गया जिसके द्वारा अपने अन्य साथी प्रताप उर्फ पप्पू के साथ मिलकर पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर किया गया था। जिसके आधार पर मु0अ0सं0 360/23 धारा 379 भादवि में धारा 307/411/413/414/482 भादवि व 3/25/27 आयुद्ध अधि0 की वृद्धि की गयी।

अपराध करने का तरीकाः

अभियुक्त फारूख उर्फ बाबा व प्रताप उर्फ पप्पू द्वारा दिल्ली हरियाणा, यूपी, राजस्थान आदि स्थानो पर रैकी करके चार पहिया वाहनों को चोरी किया जाता है। चोरी करने के उपरान्त अपने साथियों के माध्यम से उपरोक्त चोरी के चार पहिया वाहनो को सस्ते दामो में मिस्त्री व डीलर को बेच देते है तथा डीलर द्वारा उक्त चार पहिया वाहनो को कटवाकर विभिन्न पार्ट्स को अलग-अलग बेच देते है तथा उनसे लाखो रूपये का लाभ प्राप्त करते है। इसमें दिल्ली क्षेत्र के मायापुरी के डीलर्स जसपाल उर्फ हैप्पी, गौरव मखीजा, सौरभ मखीजा, शेरा उर्फ गौरव बक्शी, मन्जीत उर्फ चोटू उर्फ मोनू, अनिल कुमार भाटिया, अजयराज दिवाकर की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। दिल्ली के मायापुरी क्षेत्र में ही चोरी किये हुये चार पहिया वाहनो को काटकर विभिन्न पार्ट्स की बिक्री की जाती है तथा आर्थिक लाभ प्राप्त किया जाता है।

उल्लेखनीय है कि अभियुक्त मन्जीत उर्फ छोटू द्वारा (जो चार पहिया वाहन चोर फारूख उर्फ बाबा व प्रताप उर्फ पप्पू द्वारा चोरी किये जाते है) वह 20 हजार रूपये में खरीद लेता है, उस वाहन को वह गौरव मखीजा व सौरभ मखीजा को 40-45 हजार रूपये में बेच देता है। गौरव मखीजा/सौरभ मखीजा द्वारा जो वाहन खरीदे गये है, उसका पूरा मूल्य लगभग 13 लाख रूपये मन्जीत का गौरव व सौरभ पर अभी भी उधार है। सौरभ मखीजा अपने भाई गौरव मखीजा के माध्यम से चोरी के इन चार पहिया वाहनो को कटवाता है तथा उसके पार्ट्स अभियुक्त जसपाल सिंह उर्फ हैप्पी जिसकी मायापुरी में एम.एस. मोटर्स के नाम से दो दुकान/गोदाम है। अभियुक्त जसपाल सिंह उर्फ हैप्पी उन पार्ट्स को आने वाले ग्राहको को महंगे दामो में पार्टस मांग के हिसाब से देता है। जिसका प्रति वाहन लाभ 30 से 35 हजार रूपये प्राप्त करता है। इस प्रकार उक्त अपराधियो द्वारा पूरे हरियाणा, दिल्ली, गाजियाबाद, नोएडा से 30 से 35 चार पहिया वाहन चोरी करके उसको अन्य अभियुक्तों जसपाल सिंह उर्फ हैप्पी, अनिल भाटिया, अजयराज आदि द्वारा काटकर अलग-अलग स्थलो पर लोगों को बेच दिया जाता है। उसके अलावा इन अभियुक्तों द्वारा लगभग 2018 से लेकर के अब तक हजारो चार पहिया वाहन चोरी करके आर्थिक लाभ प्राप्त किया गया है। इन अभियुक्तों द्वारा बुलेरो पिकअप को कोड भाषा में “बिल्ली”, ईको कार को कोड भाषा में “डिब्बा”, दो पहिया वाहन को कोड भाषा में “दो फूल” एवं वाहनो के पहिया को कोड भाषा में “चक्र” तथा अवैध तमंचा को कोड भाषा में “घोड़ा” व कारतूस को कोड भाषा में “चारा” कहते है। इस गैंग का पर्दाफाश करते हुए शुरू से लेकर अन्त तक जितनी कड़िया थी सभी को गिरफ्तार किया गया है।

अभियुक्तों का विवरणः

1.फारूख उर्फ बाबा पुत्र नोशाद निवासी ए-6, पाकेट म0नं0 652, शुक्रबाजार चौक, नरेला, दिल्ली वर्तमान पता गिरि मार्केट हनुमान मन्दिर के पास, लोनी, थाना लोनी, गाजियाबाद, (मुख्य व्यक्ति-मुख्य चोर)।

2.प्रताप उर्फ पप्पु पुत्र अशोक सिंह निवासी ए-5, हिन्द विहार, प्रेम नगर 3 नागलोई, दिल्ली, (मुख्य चोर)।

3.अजय राज दीवाकर पुत्र दीनदयाल निवासी डब्ल्यू जेड 356, तिहाड विपेज, थाना हरिनगर, दिल्ली मूल पता पीलीभीत सिटी 3/35 मकान नं0 3, फ्लोर थाना सुनगढी, पीलीभीत, (चोरी के चार पहिया वाहन को खरीदने के बाद ले जाने वाला)।

4.शेरा उर्फ गौरव बक्शी पुत्र चमनलाल बक्शी निवासी एचआर 242, गली नं0 7 पुल, प्रहलादपुर, नई दिल्ली (जसपाल सिंह उर्फ हैप्पी के मध्य चोरी के चार पहिया वाहन का मध्यस्थता करके पैसा लेने वाला)।

5.गौरव मखीजा पुत्र किशोर कुमार निवासी 5 एफ/66 एनआईटी, फरीदाबाद वर्तमान पता डब्ल्यू जेड 122, तिहाड विपेज, सुभाष नगर, दिल्ली (जसपाल सिंह उर्फ हैप्पी के पास ले जाकर के चार पहिया वाहन को कटवाने वाला)।

6.अनिल कुमार भाटिया पुत्र नरेन्द्र कुमार निवासी म0नं0 2ए, 118 एनआईटी फरीदाबाद, हरियाणा (चोरी के चार पहिया वाहन को खरीदने के बाद ले जाने वाला)।

7.जसपाल सिंह उर्फ हैप्पी पुत्र सरदार मनजीत सिंह निवासी 26, गोपाल नगर बेक साईड फ्लोर, थाना हरिनगर दिल्ली (मायापुरी में कटे चार पहिया वाहन को बाजार में बेचने वाला)।

8.मन्जीत उर्फ छोटू उर्फ मोनू पुत्र राजेन्द्र सिंह निवासी म0न0 37, गाँव नाहरी थाना कोण्डली, जिला सोनीपत, हरियाणा (चोरी के चार पहिया वाहन(माल) को खरीदने वाला)।

9.सौरभ मखीजा उर्फ मख्खी पुत्र किशोर मखीजा निवासी डब्ल्यू जेड 122, तिहाड विपेज, नियर कोहली फुट वियर, दिल्ली (जसपाल सिंह उर्फ हैप्पी के पास ले जाकर के चार पहिया वाहन को कटवाने वाला)।

आपराधिक इतिहास का विवरणः

अभियुक्त फारूख उर्फ बाबा

1.मु0अ0सं0 360/23 धारा 379/307/411/413/414/482 भादवि व 3/25/27 आयुद्ध अधि0 थाना फेस-1, गौतमबुद्धनगर।
2.मु0अ0सं0 023235/23 धारा 379 भादवि ई पुलिस स्टेशन एमवी थैफ्ट, (सोनिया विहार) दिल्ली।
3.मु0अ0सं0 023405/23 धारा 379 भादवि ई पुलिस स्टेशन एमवी थैफ्ट, (सिविल लाईन) दिल्ली।
4.मु0अ0सं0 023213/23 धारा 379 भादवि सम्ब0 पुलिस स्टेशन ई पुलिस स्टेशन, एमवी थैफ्ट, (जीबी पन्त) दिल्ली।
5.मु0अ0सं0 014631/23 धारा 379 भादवि ई पुलिस स्टेशन एमबी थैफ्ट (एलआईजी फ्लैट) दिल्ली।
6.मु0अ0सं0 09/2022 धारा 379 भादवि फरीदाबाद, हरियाणा।
7.मु0अ0सं0 39832/19 धारा 379/411/482/34 भादवि थाना आई0पी0 स्टेट, सैन्ट्रल दिल्ली।
8.मु0अ0सं0 296/14 धारा 457/380/411/34 भादवि नोर्थ वेस्ट, दिल्ली।
9.मु0अ0सं0 17925/18 धारा 379/411 भादवि थाना मोर्या एन्क्लेव, नोर्थ वेस्ट दिल्ली।
10.मु0अ0सं0 23382/19 धारा 379 भादवि थाना जहाँगीरपुरी, नोर्थ वेस्ट दिल्ली।
11.मु0अ0सं0 45755/18 धारा 379 भादवि थाना जहाँगीरपुरी, नोर्थ वेस्ट दिल्ली।
12.मु0अ0सं0 308/19 धारा 379/411 भादवि थाना महेन्द्र पार्क, नोर्थ वेस्ट दिल्ली।
13.मु0अ0सं0 37734/19 धारा 379/411 भादवि थाना नरेला आउटर, दिल्ली।
14.मु0अ0सं0 19765/19 धारा 379/411 भादवि थाना समयपुर बादली, आउटर दिल्ली।
15.मु0अ0सं0 663/22 धारा 379/411/34 भादवि थाना चितरंजन पार्क, साउथ दिल्ली।
16.मु0अ0सं0 35731/21 धारा 379/411/34 भादवि थाना हजरथ निजामुद्दीन, साउथ दिल्ली।
17.मु0अ0सं0 494/22 धारा 379/411/34 भादवि थाना नांगलोई, वेस्ट दिल्ली।
18.मु0अ0सं0 29556/17 धारा 379/411/34 भादवि थाना नरेला आउटर, दिल्ली।
19.मु0अ0सं0 36720/19 धारा 379/411/34 भादवि थाना नरेला आउटर, दिल्ली।

अभियुक्त मन्जीत उर्फ छोटू उर्फ मोनू

1.मु0अ0सं0 360/23 धारा 379/307/411/413/414/482 भादवि व 3/25/27 आयुद्ध अधि0 थाना फेस-1, गौतमबुद्धनगर।
2.मु0अ0सं0 023235/23 धारा 379 भादवि ई पुलिस स्टेशन एमवी थैफ्ट, (सोनिया विहार) दिल्ली।
3.मु0अ0सं0 023405/23 धारा 379 भादवि ई पुलिस स्टेशन एमवी थैफ्ट, (सिविल लाईन) दिल्ली।
4.मु0अ0सं0 023213/23 धारा 379 भादवि सम्ब0 पुलिस स्टेशन ई पुलिस स्टेशन, एमवी थैफ्ट, (जीबी पन्त) दिल्ली।
5.मु0अ0सं0 014631/23 धारा 379 भादवि ई पुलिस स्टेशन एमबी थैफ्ट (एलआईजी फ्लैट) दिल्ली।
6.मु0अ0सं0 239/22 धारा 379 भादवि थाना सिटी बहादुरगढ़ झाझर, हरियाणा।
7.मु0अ0सं0 13467/22 धारा 379 भादवि थाना निहाल विहार, वेस्ट दिल्ली।
8.मु0अ0सं0 13314/22 धारा 379/411 भादवि थाना कंझावला आउटर, जिला दिल्ली।
9.मु0अ0सं0 14409/22 धारा 379 भादवि थाना प्रशान्त विहार आउटर, जिला दिल्ली।
10.मु0अ0सं0 358/17 धारा 379/411/34 भादवि दिल्ली।
11.मु0अ0सं0 4339/16 धारा 379/411/34 भादवि दिल्ली।
12.मु0अ0सं0 12251/22 धारा 379/411 भादवि थाना कंझावला आउटर, जिला दिल्ली।

अभियुक्त प्रताप उर्फ पप्पू

1.मु0अ0सं0 360/23 धारा 379/307/411/413/414/482 भादवि व 3/25/27 आयुद्ध अधि0 थाना फेस-1, गौतमबुद्धनगर।
2.मु0अ0सं0 023235/23 धारा 379 भादवि ई पुलिस स्टेशन एमवी थैफ्ट, (सोनिया विहार) दिल्ली।
3.मु0अ0सं0 023405/23 धारा 379 भादवि ई पुलिस स्टेशन एमवी थैफ्ट, (सिविल लाईन) दिल्ली।
4.मु0अ0सं0 023213/23 धारा 379 भादवि सम्ब0 पुलिस स्टेशन ई पुलिस स्टेशन, एमवी थैफ्ट, (जीबी पन्त) दिल्ली।
5.मु0अ0सं0 014631/23 धारा 379 भादवि ई पुलिस स्टेशन एमबी थैफ्ट (एलआईजी फ्लैट) दिल्ली।
6.मु0अ0सं0 09/2022 धारा 379 भादवि फरीदाबाद, हरियाणा।
7.मु0अ0सं0 787/14 धारा 392/411/34 भादवि नोर्थ वेस्ट, दिल्ली।
8.मु0अ0सं0 663/22 धारा 379/411/34 भादवि थाना चितरंजन पार्क, साउथ दिल्ली।
9.मु0अ0सं0 494/22 धारा 379/411/34 भादवि थाना नांगलोई, वेस्ट दिल्ली।
10.मु0अ0सं0 35731/21 धारा 379/411/34 भादवि थाना हजरत निजामुद्दीन, साउथ दिल्ली।

अभियुक्त अजय राज दीवाकर, शेरा उर्फ गौरव बक्शी, गौरव मखीजा, अनिल कुमार, जसपाल सिंह उर्फ हैप्पी, सौरभ मखीजा उर्फ मक्खी उपरोक्त का अपराधिक इतिहासः

1.मु0अ0सं0 360/23 धारा 379/307/411/413/414/482 भादवि व 3/25/27 आयुद्ध अधि0 थाना फेस-1, गौतमबुद्धनगर।
2.मु0अ0सं0 023235/23 धारा 379 भादवि ई पुलिस स्टेशन एमवी थैफ्ट, (सोनिया विहार) दिल्ली।
3.मु0अ0सं0 023405/23 धारा 379 भादवि ई पुलिस स्टेशन एमवी थैफ्ट, (सिविल लाईन) दिल्ली।
4.मु0अ0सं0 023213/23 धारा 379 भादवि सम्ब0 पुलिस स्टेशन ई पुलिस स्टेशन, एमवी थैफ्ट, (जीबी पन्त) दिल्ली।
5.मु0अ0सं0 014631/23 धारा 379 भादवि ई पुलिस स्टेशन एमबी थैफ्ट (एलआईजी फ्लैट) दिल्ली।ब

रामदगी का विवरणः

1. 01 बुलेरो पिकअप रजि नं0 डीएल 1 एल.ए.सी 3640 चोरी की सम्बन्धित मु0अ0सं0 023235/23 धारा 379 भादवि ई-पुलिस स्टेशन, एमवी थैफ्ट (सोनिया विहार), दिल्ली।
2.01 बुलेरो पिकअप रजि नं0 डीएल 1 एल.एस 5780 चोरी की सम्बन्धित मु0अ0सं0 023405/23 धारा 379 भादवि ई-पुलिस स्टेशन, एमवी थैफ्ट (सिविल लाईन) दिल्ली।
3.01 मारूति इको कार डीएल 8 सी.ए.सी 9788 चोरी की सम्बन्धित मु0अ0सं0 023213/23 धारा 379 भादवि ई-पुलिस स्टेशन, एमवी थैफ्ट, (जीबी पन्त) दिल्ली।
4.01 मोटरसाइकिल हीरो स्पलेण्डर प्लस चोरी की सम्बन्धित मु0अ0सं0 014631/23 धारा 379 भादवि ई-पुलिस स्टेशन, एमवी थैफ्ट (एलआईजी फ्लैट), दिल्ली।
5.बुलेरो पीकअप रजि नं0 डीएल 1 एल.ए.ए 6244 के कटे स्पेयर पाटर््स (एक रेडिएटर, एक सैल्फ, एक टायर, एक वाटर पम्प, दो कमानी, एक सैट कलच प्लेट, दो चीमटे मय शोकर, एक बम्फर, हैडलाईट, फैन्डर, फैन्ड फेसिया)
6.01 अवैध तमंचा .315 बोर मय 01 खोखा कारतूस .315 बोर व 01 जिन्दा कारतूस .315 बोर

 4,873 total views,  2 views today

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published.

साहित्य-संस्कृति

चर्चित खबरें

You may have missed

Copyright © Noidakhabar.com | All Rights Reserved. | Design by Brain Code Infotech.