नोएडा खबर

खबर सच के साथ

गौतमबुद्घ नगर, 8 अगस्त।

जनपद गौतम बुद्ध नगर की विधान सभाओं के मतदेय स्थलों की सूची दिनांक 8 अगस्त 2023 से 1 सप्ताह की अवधि के लिए प्रकाशित की गई है। गौतम बुध नगर जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्र में 69 मतदेय स्थलों की संख्या बढ़ी है और 9 मतदान केंद्रों की संख्या बढ़ी है। अब नोएडा में 714 दादरी में 654 और जेवर में 398 मतदेय स्थल होंगे। इसके साथ ही नोएडा में 168 दादरी में 205 और जेवर में 200 मतदान केंद्र होंगे।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश लखनऊ के निर्देशों के क्रम में दिनांक 06 जुलाई 2023 द्वारा विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों के मतदेय स्थल के सम्भाजन के सम्बन्ध में मतदेय स्थलों के निर्धारण 1500 मतदाताओं पर करने के पश्चात मतदेय स्थलों की सूची का आलेख्य समस्त मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के जिलाध्यक्षों / महासचिवो को उपलब्ध कराते हुये लिखित आक्षेप या सुधार आमंत्रित करने के निर्देश दिये गये है।

उक्त निर्देशों के क्रम में अपर जिलाधिकारी (वि./रा)/उप जिला निर्वाचन अधिकारी गौतम बुद्ध नगर अतुल कुमार ने सर्वसाधारण का आह्वान करते हुए जानकारी दी है कि लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम-1951 की धारा-25 के उपबंधों के अनुसार जनपद गौतम बुद्ध नगर की विधान सभाओं में तालिका में दिये गये विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रवार मतदेय स्थल की सूची में विनिर्दिष्ट मतदान केन्द्रों के समक्ष अंकित मतदान स्थलों के मतदाताओं के समूह के लिये मतदेय स्थलो के रूप में प्रस्तावित आलेख्य सूची 8 अगस्त 2023 से एक सप्ताह की अवधि के लिए प्रकाशित की जाती है।
उन्होंने क्रमबद्ध बताया कि 1- विधानसभा नोएडा 61 में पूर्व अनुमोदित मतदेय स्थलों की संख्या 697, सम्भाजन के उपरांत बढ़ाने जाने वाले मतदेय स्थलों की संख्या 17, सम्भाजन के उपरांत कुल मतदेय स्थलों की संख्या 714, पूर्व अनुमोदित मतदान केंद्रों की संख्या 161, सम्भाजन के उपरांत बढ़ाये जाने वाले मतदान केंद्रों की संख्या 07, संभाजन के उपरांत बढ़ाने हेतु प्रस्तावित मतदान केंद्रों की कुल संख्या 168
2- विधानसभा दादरी 62 में पूर्व अनुमोदित मतदेय स्थलों की संख्या 605, सम्भाजन के उपरांत बढ़ाने जाने वाले मतदेय स्थलों की संख्या 49, सम्भाजन के उपरांत कुल मतदेय स्थलों की संख्या 654, पूर्व अनुमोदित मतदान केंद्रों की संख्या 203, सम्भाजन के उपरांत बढ़ाये जाने वाले मतदान केंद्रों की संख्या 02, संभाजन के उपरांत बढ़ाने हेतु प्रस्तावित मतदान केंद्रों की कुल संख्या 205
3- विधानसभा जेवर 63 में पूर्व अनुमोदित मतदेय स्थलों की संख्या 395, सम्भाजन के उपरांत बढ़ाने जाने वाले मतदेय स्थलों की संख्या 03, सम्भाजन के उपरांत कुल मतदेय स्थलों की संख्या 398, पूर्व अनुमोदित मतदान केंद्रों की संख्या 200, सम्भाजन के उपरांत बढ़ाये जाने वाले मतदान केंद्रों की संख्या 0, संभाजन के उपरांत बढ़ाने हेतु प्रस्तावित मतदान केंद्रों की कुल संख्या 200 प्रस्तावित आलेख्य सूची प्रकाशित की गई है।
उन्होंने यह भी बताया कि जनपद गौतम बुद्ध नगर मे अवस्थित उपरोक्त विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र के मतदान केन्द्रों / स्थलों की आलेख्य सूची की बावत यदि कोई आपत्ति या सुझाव हो तो लिखित रूप में 15-08-2023 तक जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी गौतमबुद्धनगर अथवा जिला निर्वाचन कार्यालय या सम्बन्धित उप जिलाधिकारी/तहसीलदार कार्यालय में उपलब्ध करा सकते हैं।

 48,936 total views,  2 views today

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published.

साहित्य-संस्कृति

चर्चित खबरें

You may have missed

Copyright © Noidakhabar.com | All Rights Reserved. | Design by Brain Code Infotech.