नोएडा खबर

खबर सच के साथ

ग्रेटर नोएडा : 15 हजार का ईनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, छत के जरिये सेंध लगाकर करता था चोरी

1 min read

ग्रेटर नोएडा, 12 अगस्त।

थाना बिसरख पुलिस ने शोरूम व मेडिकल स्टोर की छत की सेंधमारी कर चोरी करने वाला व पेशेवर हत्यारा/लुटेरा 15 हजार के ईनामी अभियुक्त को एक अवेन्जर मोटर साइकिल के साथ पुलिस मुठभेड के दौरान गिरफ्तार किया है।

पुलिस मीडिया सेल से मिली जानकारी के अनुसार  12.08.2023 को थाना बिसरख पुलिस द्वारा समय करीब 14ः00 बजे चिपियाना फाटक से लोको सैड की तरफ जाने वाले रास्ते पर दौराने चौकिंग एक अवेन्जर मो0सा0 पर 01 संदिग्ध व्यक्ति सवार था, जिसे चैकिंग के लिये पुलिस द्वारा रोका गया तो उक्त व्यक्ति मो0सा0 को वापस मोड़कर भागने लगा जिस पर पीछा करने पर उक्त बदमाश द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से असलाह से फायर करने लगा।

पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ कार्यवाही करते हुए बदमाश सोनू पुत्र कलवा सिंह निवासी गेसूपुर थाना नरसैना जिला बुलन्दशहर हालपता- एफके 02/24 काशीराम कालोनी थाना मधुवन बापूधाम जिला गाजियाबाद उम्र 29 वर्ष के पैर में गोली लगने से घायल व गिरफ्तार किया गया है। घायल बदमाश के कब्जे से 01 तमंचा 315 बोर 2 खोखा, 2 जिंदा कारतूस 315 बोर, एक अवेन्जर मोटर साइकिल बरामद।
पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि मैने अपने साथी गौरव व फिरोज के साथ चिपियाना में मेडिकल स्टोर की छत की सेंधमारी कर रूपयों की चोरी की थी औऱ गौर सिटी के पास मोहन मोटर्स शोरूम की छत की सेंधमारी कर लाखो की चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। अभियुक्त गौरव व फिरोज को जेल भेजा जा चुका है।

उक्त बदमाश पिछले 06 माह से लगातार फरार चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस उपायुक्त सेन्ट्रल नोएडा द्वारा 15000/- का इनाम घोषित किया गया था। अभियुक्त पर करीब एक दर्जन से अधिक हत्या, लूट, चोरी/नकबजनी व गैंगस्टर के मुकदमें जनपद गाजियाबाद व गौतमबुद्धनगर में दर्ज है। घायल अभियुक्त को उपचार हेतु सरकारी अस्पताल भिजवाया जा रहा है ।

अभियुक्त का विवरणः
सोनू पुत्र कलवा सिंह निवासी गेसूपुर थाना नरसैना जिला बुलन्दशहर हालपता एफके -02/24 काशीराम कालोनी थाना मधुवन बापूधाम जिला गाजियाबाद।

1.मु0अ0स0-1391/2015 धारा 302/392/411 भादवि थाना विजय नगर जिला गाजियाबाद
2. मु0अ0सं0 1042/2015 धारा 302 भादवि थाना विजय नगर जिला गाजियाबाद
3. मु0अ0सं0 131/2016 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट थाना विजय नगर जिला गाजियाबाद
4.मु0अ0सं0 319/2015 धारा 307/147/148/149 भादवि थाना इन्द्रापुरम जिला गाजियाबाद
5.मु0अ0सं0 318/2015 धारा 411/414 भादवि थाना लिंक रोड़ गाजियाबाद ।
6 मु0अ0सं0 760/2015 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट थाना इन्द्रापुरम जिला गाजियाबाद ।
7. मु0अ0सं0 539/2020 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना मंसूरी जिला गाजियाबाद ।
8.मु0अ0सं0 1955/2021 धारा 457/380/411 भादवि थाना कविनगर जिला गाजियाबाद
9.मु0अ0सं0 07/2022 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट थाना कविनगर जिला गाजियाबाद
10. मु0अस0 1662/2021 धारा 457/380/411 भादवि थाना कविनगर जिला गाजियाबाद
11.मु0अ0सं0 236/2023 धारा 380/511/427 भादवि थाना कविनगर जिला गाजियाबाद
12.मु0अ0सं0 338/2023 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट थाना कविनगर जिला गाजियाबाद
13. मु0अ0सं0 318/2023 धारा 380/511/454 भादवि थाना कविनगर जिला गाजियाबाद
14.मु0अ0सं0 0097/2023 धारा 380/457/411भादवि थाना बिसरख जिला गौतमबुद्धनगर
15. मु0अ0सं0 0126/2023 धारा 380/457/411भादवि थाना बिसरख जिला गौतमबुद्धनगर

 4,613 total views,  2 views today

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published.

साहित्य-संस्कृति

चर्चित खबरें

You may have missed

Copyright © Noidakhabar.com | All Rights Reserved. | Design by Brain Code Infotech.