नोएडा खबर

खबर सच के साथ

गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने घर छोड़कर निकली 18 वर्ष की लड़की को उनके परिजनों तक पहुंचाया

1 min read

नोएडा, 14 अगस्त।

थाना ए0एच0टी0यू0 टीम द्वारा शैल्टर होम में रह रही लड़की का परिजनों से पुर्नमिलान कराया गया।

पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर के निर्देशानुसार पुलिस उपायुक्त महिला सुरक्षा के पर्यवेक्षण व सहायक पुलिस आयुक्त महिला सुरक्षा के नेतृत्व में ए0एच0टी0यू0 टीम द्वारा दिनांक 10.08.2023 को शैल्टर होम, अपना घर आश्रम सै0-34 नोएडा में जाकर काउन्सलिंग की गई तो एक लड़की उम्र लगभग 18 वर्ष जिसको थाना दादरी पुलिस द्वारा अपना घर आश्रम, शैल्टर होम में लाया गया था जो थाना दादरी क्षेत्र में लावारिस हालत में घूमती मिली थी और काफी डरी हुई थी एवं अपना पता भी नहीं बता रहीं थी।

कुछ दिन बाद लड़की की स्थिति सामान्य होने पर ए0एच0टी0यू0 टीम द्वारा उपरोक्त लड़की से विनम्रता से बातचीत करते हुए काउन्सलिंग की गयी तो काउन्सलिंग के दौरान लड़की द्वारा अपने भाई का फोन नम्बर दिया गया जिसपर कई बार प्रयास करने पर लड़की के भाई से बात हुई। लड़की के भाई द्वारा अपनी माँ से बात करायी गयी जो गाँव मीर्जापुर बरहद, पोस्ट दरियापुरजिला मुंगेर बिहार की रहने वाली है और वर्तमान में गाँव छपरौला, थाना बादलपुर, गौतमबुद्धनगर में रहकर किसी कम्पनी में काम करती है। लड़की की माँ द्वारा बताया गया कि यह मेरी लड़की है जो बिना बताये कई महीने पहले घर से निकल गयी थी। हम लोगों ने इसको काफी ढूँढा लेकिन इसका कोई पता नही चला सका। थाना ए0एच0टी0यू0 टीम द्वारा अपना घर आश्रम के सहयोग से सहायक पुलिस आयुक्त महिला सुरक्षा व सीडब्लूसी के आदेशानुसार उपरोक्त लड़की को उसकी माँ के सुपुर्द करने की कार्यवाही की जा रही है। अपनी लड़की को सकुशल पाकर उसकी माता व परिजनों द्वारा गौतमबुद्धनगर पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए प्रशंसा जाहिर की गई।

 3,510 total views,  2 views today

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published.

साहित्य-संस्कृति

चर्चित खबरें

You may have missed

Copyright © Noidakhabar.com | All Rights Reserved. | Design by Brain Code Infotech.