नोएडा खबर

खबर सच के साथ

गौतम बुद्ध नगर, 24 अगस्त।

समाज कल्याण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली सामाजिक संस्था YSS फाउंडेशन से जुड़े सामाजिक सरोकार के पुरोधा श्री शैलेंद्र सिंह ने मुख्य सलाहकार एवं मेंटरशिप स्वीकार किया। श्री शैलेंद्र वर्तमान में गौतम बुद्ध नगर के समाज कल्याण अधिकारी हैं।

यह प्रयास संस्था के सामाजिक कार्यों को और अधिक विस्तार देने और उनके प्रभाव को बढ़ाने के उद्देश्य से की गई है। श्री शैलेंद्र की लंबी सेवा और अनुभव संस्था के लिए एक बड़ी प्रभावशाली साबित होगा।

श्री शैलेंद्र जी ने समाज कल्याण के क्षेत्र में 30 से अधिक वर्षों का अनुभव है। उन्होंने विभिन्न पदों पर कार्य किया है, जिसमें जिला समाज कल्याण अधिकारी और अब गौतम बुद्ध नगर के समाज कल्याण अधिकारी शामिल हैं।

श्री शैलेन्द्र सिंह ने अपने कार्यकाल में अनेक महत्वपूर्ण पहल की हैं, जिनसे समाज के कमजोर वर्गों को लाभ हुआ है। उन्होंने दिव्यांगजनों, महिलाओं, बच्चों, बुजुर्गों और अन्य जरूरतमंद लोगों के लिए विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों को लागू किया है।

YSS फाउंडेशन के निदेशक सचिन गुप्ता ने कहा कि शैलेंद्र जी की सलाह एवं दूरदर्शिता संस्था के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि सलाह और मार्गदर्शन से संस्था के सामाजिक कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाया जा सकेगा।

YSS फाउंडेशन एक गैर-सरकारी संगठन है जो समाज के कमजोर वर्गों के लिए कार्य करता है। संस्था ने विभिन्न क्षेत्रों में अनेक महत्वपूर्ण पहल की है, जिनमें शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, महिला सशक्तिकरण, पर्यावरण सरंक्षण जागरूकता अभियान और सामाजिक न्याय शामिल हैं।

 18,968 total views,  2 views today

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published.

साहित्य-संस्कृति

चर्चित खबरें

You may have missed

Copyright © Noidakhabar.com | All Rights Reserved. | Design by Brain Code Infotech.