नोएडा खबर

खबर सच के साथ

झारखंड के पूर्व सीएम की बहन 7 वर्ष पहले घर से बिछड़ी, अपना घर ने परिजनों के चेहरे पर लौटाई खुशियां

1 min read

भरतपुर/नोएडा, 24 अगस्त।

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी की 7 साल पहले बिछड़ी मानसिक अवसाद से ग्रसित बहन मैसुनी देवी 2013 में अपने परिजनों से बिछड़ गई थीं, परिजनों ने उसे तलाशने की तमाम कोशिशें कीं मगर उनका कुछ पता नहीं चला।

वर्ष 2020 में वह भरतपुर के डीग थाना इलाके में सड़क किनारे लावारिस हालत में घूमते हुए पाई गईं थीं, उन्हें भरतपुर स्थित अपना घर आश्रम लाया गया, यहां उनकी देखभाल व इलाज शुरू किया, जिसके बाद वह ठीक होती गई और उसने अपना नाम और पता बताया और कहा कि वे झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी की छोटी बहन हैं।

आश्रम के संचालकों ने बाबूलाल से फोन पर बात की, पहले तो उन्हें विश्वास नहीं हुआ, लेकिन जब बहन से बात कराई तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा और मैसुनी के भाई नुनूलाल मरांडी और बेटा सुलेमान उन्हें पलकों पर बिठाकर रांची लेकर आए, बाबूलाल ने बाहें फैलाकर छोटी बहन का स्वागत किया, आंसू पोछते हुए कहा, अब सब ठीक हो जाएगा।

बच्चों ने भी छोड़ दी थी मिलने की उम्मीद

– मैसुनी देवी का भरा-पूरा परिवार है, उनकी शादी गिरिडीह जिले के तिसरी प्रखंड में हुई है, पति किसान हैं, उन्हें 3 बेटा और 2 बेटी हैं, उनके बच्चों ने बताया कि वे लोग मां से मिलने की उम्मीद छोड़ चुके थे, लेकिन जब आश्रम से सूचना दी गई तो परिवार की खुशियां लौट आईं, मैसुनी देवी अब बिल्कुल स्वस्थ अपने घर पर हैं।

दिल को छूने वाली सच्ची कहानी

(बलराज जी के सौजन्य से)

 12,748 total views,  2 views today

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published.

साहित्य-संस्कृति

चर्चित खबरें

You may have missed

Copyright © Noidakhabar.com | All Rights Reserved. | Design by Brain Code Infotech.