नोएडा खबर

खबर सच के साथ

डीएनडी से ग्रेटर नोएडा की तरफ उतरने वाले लूप पर रविवार को सुबह 11 से एक बजे दोपहर तक यातायात रहेगा प्रतिबंधित

1 min read

नोएडा, 26 अगस्त।

आप अगर रविवार को डीएनडी पुल से ग्रेटर नोएडा की तरफ जाना चाहते हैं तो सुबह 11:00 बजे से लेकर दोपहर 1:00 बजे तक ग्रेटर नोएडा की ओर उतरने वाले लूप पर लाइट बदलने का कार्य होने की वजह से यातायात प्रतिबंधित रहेगा इस दौरान रजनीगंधा चौराहे से यू टर्न लेकर वापस सेक्टर 16 की तरफ होकर ग्रेटर नोएडा जा सकेंगे ट्रैफिक पुलिस द्वारा ट्रैफिक डायवर्जन जारी कर दिया गया है।

ट्रैफिक पुलिस की तरफ से जारी एडवाइजरी में बताया गया है कि 27 अगस्त 2023 को डीएनडी टोल से ग्रेटर नोएडा की ओर उतरने वाले लूप पर पोल से लाईट बदलने का कार्य समय प्रातः 11ः00 बजे से  दोपहर एक बजे तक किया जाना है। उक्त कार्य के दृष्टिगत समस्त वाहनों का डीएनडी से ग्रेटर नोएडा की ओर उतरने वाले लूप पर यातायात का आवागमन पूर्णतः प्रतिबन्धित किया जायेगा। वाहन चालक यातायात असुविधा से बचने हेतु निम्नलिखित मार्गाें का प्रयोग कर गन्तव्य की ओर जा सकते है।

1- डीएनडी से चिल्ला रेड लाईट होकर मयूर विहार दिल्ली की ओर जाने वाला यातायात आश्रम की ओर से आकर डीएनडी टोल से मयूर विहार की ओर जाने वाले मार्ग से गन्तव्य की ओर जा सकेगा।
2- डीएनडी से सेक्टर 15, 15ए, नोएडा शहर क्षेत्र जाने वाला यातायात डीएनडी टोल से रजनीगंधा चौक जाकर चौक से बांये मुडकर डीएससी रोड से गन्तव्य की ओर जा सकेगा।
3- डीएनडी से ग्रेटर नोएडा की ओर जाने वाला यातायात डीएनडी टोल से रजनीगंधा चौक से यू-टर्न लेकर सेक्टर-16ए उतरने वाले लूप से नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे होकर गन्तव्य की ओर जा सकेगा।
4- डीएनडी से रजनीगंधा अण्डरपास होकर जाने वाला यातायात यथावत गन्तव्य को जा सकेगा।
5- आपातकालीन वाहन को आवश्यकतानुसार गन्तव्य की ओर भेजा जायेगा।

यातायात असुविधा उत्पन्न होने पर यातायात हेल्प लाइन नम्बर 9971009001 पर सम्पर्क कर सकते है। कृपया असुविधा से बचने हेतु वैकल्पिक मार्गाें का प्रयोग करे।

 9,885 total views,  2 views today

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published.

साहित्य-संस्कृति

चर्चित खबरें

You may have missed

Copyright © Noidakhabar.com | All Rights Reserved. | Design by Brain Code Infotech.