नोएडा खबर

खबर सच के साथ

नोएडा, 29 अगस्त।

राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर मंगलवार को नोएडा स्टेडियम में गौतमबुद्ध नगर क्षेत्र के होनहार खेल प्रतिभाओं को सम्मानित किया।साथ ही इस दौरान व्हीलचेयर बास्केटबॉल प्रदर्शनी मैच सहित आयोजित अन्य खेलों का आयोजन भी हुआ।
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ महेश शर्मा सांसद और भाजपा जिलाध्यक्ष श्री मनोज गुप्ता रहे। अतिथियों ने खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया तथा पहली बार अंतर्राष्ट्रीय व्हीलचेयर बास्केटबॉल मैच में सिल्वर मेडल जीतने वाले क्षेत्र के तीन प्रतिभावान खिलाड़ियों सहित अन्य होनहार खेल प्रतिभाओं को पुरस्कृत भी किया।
डॉ महेश शर्मा ने कहा की आज का दिन बहुत महत्वपूर्ण है और इसीलिए आज के दिन को राष्ट्रीय खेल दिवस घोषित किया गया। 29 अगस्त को महान हॉकी प्लेयर मेजर ध्यानचंद का जन्म हुआ था। उन्होंने अपने खेल में महारत हासिल की थी और उन्हें इसलिए हॉकी जादूगर और द मैजिशियन के नाम से भी बुलाया जाता था। भारत ने उनकी मौजूदगी में भारत ने 1928, 1932 और 1936 ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीते। खेल से व्यक्तित्व में नेतृत्व, समर्पण, अनुशासन जैसे गुण विकसित होते हैं, जो जीवन के हर क्षेत्र में सफल होने के लिए मदद करते हैं।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय प्रवक्ता भाजपा गोपाल कृष्ण अग्रवाल, इंडोर स्टेडियम व्यवस्था प्रमुख अनीता चोपड़ा, जिला महामंत्री उमेश त्यागी, गणेश जाटव, विनोद शर्मा, चंदगीराम यादव, गिरीश कोटनाला, उमेश यादव, गोपाल गौड़, बबलू यादव, पंकज झा, आदि लोग मौजूद रहे मोजूद रहे।

 16,601 total views,  2 views today

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published.

साहित्य-संस्कृति

चर्चित खबरें

You may have missed

Copyright © Noidakhabar.com | All Rights Reserved. | Design by Brain Code Infotech.