नोएडा खबर

खबर सच के साथ

महाराज श्री राजेंद्रा नन्द सरस्वती जी की श्रीमद्भागवत कथा में जुट रही है भीड़

1 min read

नोएडा, 6 सितंबर।

नोएडा सेक्टर 12 स्थित प्राचीन कलरिया बाबा मन्दिर पर बुधवार को श्रीमद भागवत जी कथा ज्ञान यज्ञ के तीसरे दिन व्यासपीठ से महाराज श्री राजेंद्रा नन्द सरस्वती जी ने अजामिल कल्याण, गोकर्ण जी की कथा, सूर्य वंश के पूरे वंशावली में प्रभु श्री राम जन्म की कथा सुनाई और सनातनी बच्चे आखिर कैसे बने और उनके माता पिता को गर्भ मै कैसे अपनी संतान को तैयार करे उस पर चर्चा की।

महाराज जी श्री राजेंद्रनंद सरस्वती जी ने तृतीय दिवस में कहा कि आखिर इंसान कैसे निमित मात्र बनता है बाकी करने कराने वाला वो श्री कृष्ण है जो बालक बनकर तीन पग भूमि दान में लेने और नापने के चक्कर मै पूरा ब्रह्मांड ही नाप लेता है राजा बलि से क्योकि कृष्ण वो करता है जो मानव जाति के लिए सही है और मानव वो करता हैं जो खुद के लिए सही हैं इसलिए कृष्ण ने जो कहा वो करना चाहिए और राम ने जो किया वो करना चाहिए उसी में मानव कल्याण है!

कथा प्रबाह् की लय में महाराज जी ने घर मै बहू का अपने मायके मै माता पिता के साथ साथ अपने ससुराल मै अपने सास ससुर का कैसे ख्याल रखा जाए वो ज्ञान भी दिया ताकि घर ही स्वर्ग बन जाए और तलाक़ ना हो क्योकि हिंदू धर्म मैं शादी 7 जन्मो के लिए होती है!

जैसे जैसे कथा अपने अंतिम चरम पर पहुची भक्तो ने दिल्ली के गायक ध्रुव जी गोयल के खाटू श्याम के भजन के माध्यम से नोएडा के लोगो को श्याम प्रेमी बना दिया और हारा हुं बाबा जैसे श्याम भजन पर लोगो को खूब नचाया।

श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सब के रूप में इस कथा का आयोजन श्री गौरी शंकर वैदिक धर्मार्थ ट्रस्ट के तत्वाधान में हो रहा है और सभी जानकारी ट्रस्ट के राष्ट्रीय महासचिव भानु प्रताप लवानिया जी द्वारा दी गयी!

कथा 10 Sep तक चलेगी और कल चतुर्थ दिवस में गजेंद्र उद्धार और फिर चंद्र वंश की कथा में बृज बिहारी सरकार के जन्मउत्सव की कथा के साथ साथ कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व भी महाराज जी और समिति के द्वारा मनाई जायेगी जिसमे यजमान श्री ब्रह्म दत्त शर्मा, पत्नी मुनेश शर्मा और इनकी पुत्री रेणु भारद्वाज और रेणु की पुत्री श्रीया जिसका आज दिनाँक 6 September 2023 मै जन्मदिवस भी है उनको खूब आश्रीवाद दिया और पूरी जिम्मेवारी उनको दी!

साथ ही साथ धर्मगुरु के नाते श्री राजेंद्रानंद सरस्वती जी ने एक घटना दिल्ली में लव जिहाद की एक और बेटी शिकार हुई उस पर भी चर्चा की!

मज़हबी चरमपन्थ से प्रेरित लव जिहाद इसी तरह हिंदू बेटियों को अपना शिकार बना रहा है। मैं हिंदू समाज की सभी बेटियों और परिवारों से आह्वाहन करता हूँ कि लव जिहाद रूपी पैशाचिक कृत्यों के प्रति सजग रहें और जागरूक बनें। मैं दिल्ली सरकार और दिल्ली प्रशासन से जल्द से जल्द हिंदू बेटी के हत्या करने वाले पिशाच के लिए मृत्युदंड की माँग करता हूँ और संस्था की और से एक डेलिगेशन भी ग्रह मंत्री श्री अमित शाह से मिलने भेजूंगा!

दिवंगत बेटी को ईश्वर अपने समीप स्थान दे, उसकी आत्मा को शांति दे और परिवारजनों को शक्ति दे। जो दूसरों के लिए मौत तैयार करता है एक दिन मौत उस तक भी आती है। अगर मनुष्य निर्मल मन का चाहता है तो ज्ञानियों का संग करना चाहिए…

श्रीमद भागवत कथा के तृतीय दिवस की शुरुआत विश्व शांति के लिए प्रार्थना के साथ की गई। जिसके बाद पूज्य महाराज जी ने भक्तों को ‘मुझे वृन्दावन धाम बसा ले रसिया मीठी बाँसुरी की तान सुना दे रसिया” भजन का श्रवण कराया।

जो दूसरों के लिए मौत तैयार करता है एक दिन मौत उस तक भी आती है। अगर मनुष्य निर्मल मन का चाहता है तो ज्ञानियों का संग करना चाहिए और भगवान की कथा नित्य सुनने से हमारा मन शुद्ध एवं पवित्र होता है। मनुष्य को अपना पूरा जीवन भगवान की भक्ति एवं भगवान को प्रसन्न करने में लगाना चाहिए क्यूंकि संसार को प्रसन्न करने से कुछ हासिल नहीं होता है।

 

 8,394 total views,  2 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published.

साहित्य-संस्कृति

चर्चित खबरें

You may have missed

Copyright © Noidakhabar.com | All Rights Reserved. | Design by Brain Code Infotech.